ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी12 वर्षीय खिलाड़ी बनी जापान की शतरंज चैम्पीयन

12 वर्षीय खिलाड़ी बनी जापान की शतरंज चैम्पीयन

12 वर्षीय खिलाड़ी बनी जापान की शतरंज चैम्पीयन

जापान में आयोजित हुई महिला शतरंज चैम्पीयनशिप 2022 को 12 वर्षीय रिक्का मित्सुयामा ने 5/6 अंकों
के साथ जीत लिया है और अब वो जापान की नई चैम्पीयन बन गई है | इस चैम्पीयनशिप में दूसरा स्थान
Melody Takayasu ने 4.5/6 के साथ हासिल किया और तीसरा स्थान  WCM Azumi Sakai ने 4/6 के
स्कोर के साथ हासिल किया | 

 

ये बनी सीनियर चैम्पीयशिप की विजेता 
इस चैम्पीयनशिप में महिलाओं की सीनियर चैम्पीयशिप भी हुई थी जिसे Takeshi Gishi ने जीता ,
उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही लगातार 5 मुकाबले जीत लिए थे इसके बाद फाइनल मैच में उनका
एक मैच ड्रॉ हुआ जिसके बाद उनका स्कोर 5.5/6 हो गया था | इस इवेंट में Terumo Higashi Shiba
ने  5/6 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और  Seiichi Ogasa ने 4.5/6 के स्कोर के साथ
तीसरा स्थान हासिल किया | 

 

टूर्नामेंट में हुए थे 6 राउंड 

जापान में हर साल कई महत्वपूर्ण आयोजन होते है ,महिला शतरंज चैम्पीयनशिप और सीनियर शतरंज
चैंपियनशिप उन्हीं में से एक है | ये दोनों ही events इस साल उसी समय आयोजित किए गए थे जब
भारत के चेन्नई में 44वें शतरंज ओलंपियाड चल रहा था | ये महिला शतरंज चैंपियनशिप 2022 जापान
की राष्ट्रीय शतरंज सोसायटी द्वारा 20 अगस्त से 21 अगस्त तक आयोजित किया गया था , इस टूर्नामेंट
में कुल 6 राउंड खेले गए थे | 

 

 

13 players ने लिया था टूर्नामेंट में हिस्सा 
इस टूर्नामेंट में कुल 13 प्लेयर्स ने हिस्सा लिया था , पहली राउंड में रिक्का और अज़ुमी के बीच मुकाबला हुआ
था और महज 36 मूव के बाद दोनों endgame में चले गए थे  जिसमें रिक्का defensive साइड पर थी ,
दोनों के बीच चली काफी  लंबी लड़ाई के बाद 100वें मूव पर रिक्का को गेम ड्रॉ करने के लिए एक चाल
मिल गई जिसमे वी सफल भी रही , इस मैच के बाद अगले round में दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया | 

 

ये भी पढ़े:- GM लक्ष्मण आर आर ने जीत लिया BRDCA Rapid Rating Open 2022
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़