ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामSCO ऑनलाइन टीम टूर्नामेंट में भारत ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

SCO ऑनलाइन टीम टूर्नामेंट में भारत ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

SCO ऑनलाइन टीम टूर्नामेंट में भारत ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

शंघाई सहयोग संगठन के  द्वारा शतरंज के खिलाड़ियों के लिए एक ऑनलाइन टूर्नामेंट का आयोजन
किया गया था जिसमें भारत की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है | भारत का अंत में कुल स्कोर था
12/18 वो भी तीन और टीमों के साथ , टाई ब्रेक के मुताबिक भारत को तीसरा स्थान दिया गया था |
इस टूर्नामेंट की विजेता बनी है ईरान की टीम उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 13/18 का
स्कोर बनाया था | 

 

इतनी थी इवेंट की पुरस्कार राशि 

चीन की टीम का स्कोर भी 13/18 था पर टाई ब्रेक के मुताबिक उन्हें दूसरा स्थान दिया गया , अजरबैजान,
चीन शंघाई और बेलारूस की टीम को चौथे से छठा स्थान दिया गया था | टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार
राशि थी CNY 100000 जो की लगभग  ₹1181219 के बराबर है ,टॉप तीन पुरस्कार थे CNY 25000,
15000 और 10000 | बता दे भारत की टीम में GM कार्तिकेयन मुरली और GM इनियन पी भी शामिल थे ,
इस टीम ने लगभग ₹118122 जीते है , भारत की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में पोडियम पर रही है | 

 

इन खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए किया सबसे अच्छा प्रदर्शन 

ईरान की टीम में उनके देश के नंबर 1 खिलाड़ी GM परम मघसूदलू  के साथ GM एम अमीन तबताबाई
भी शामिल थे , इन दोनों खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रूप से 5.5/9 और 7/9 का स्कोर बनाया था | चीन की
टीम के टॉप खिलाड़ी थे GM वेई यी और GM ली चाओ बी थे , दोनों ने 4.5/8  और 5.5/8 का व्यक्तिगत
स्कोर बनाया था | पूरी टीम ने आखरी राउंड नहीं खेला था , यदि उन्होंने वो राउंड खेला होता तो वो शीर्ष
स्थान पाते | भारत की टीम के लिए GM कार्तिकेयन मुरली और GM इनियन पी  ने 6/9 और 6.5/9 का
व्यक्तिगत स्कोर बनाया था | 

 

13 देशों के खिलाड़ियों ने लिया था भाग 

इस टूर्नामेंट में 13 देशों से कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनमें से 16 खिलाड़ी ग्रंड्मास्टर थे
और 4 इंटरनेशनल मास्टर थे | ये इवेंट दो दिनों तक चला था और इसका आयोजन  राज्य सामान्य
प्रशासन के शतरंज प्रबंधन केंद्र द्वारा  किया गया था  | ये टूर्नामेंट 19 से 20 नवंबर 2022 तक
chess.com के प्लेटफॉर्म पर खेला गया था , इसका टाइम कंट्रोल 15 मिनट + 5 सेकंड का था | 

 

ये भी पढ़ें :- GM रौनक साधवानी ने जीता अपना इस साल का पहला Titled Tuesday

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़