sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
सभी समाचारजानिए कैसा था 8वां World Chess Festival

जानिए कैसा था 8वां World Chess Festival

वैश्विक शतरंज महोत्सव (World Chess Festival) 2022 का 8वां संस्करण 8 अक्टूबर को शुरू हुआ था
जिसमें विश्वभर के 15 देशों के प्रतिभागियों को एक साथ बुडापेस्ट में एक साथ लाया गया था | इस महोत्सव
में 3000 से भी ज्यादा लोगों ने भाग लिया था और लगभग 10 हज़ार लोगों ने इवेंट का अनुसरण अनलाइन
रह कर किया | इस महोत्सव की खबर विश्वभर में फैल गई थी | Newyork के टाइम स्क्वेर पर वो पल भी
दिखाया गया जबअब तक की सबसे महान महिला खिलाड़ी ने मौजूदा विश्व चैम्पीयन के खिलाफ एक मैच
में अपना winning मूव चला |

 

ये थी इस साल महोत्सव की थीम 
इस साल के महोत्सव की थीम थी शतरंज में महिलाएं और विज्ञान में महिलाएं , शतरंज के ग्रंड्मास्टर
और ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के lecturer ने इसी विषय पर अपने प्रोग्राम में बात भी की थी और शतरंज
और लिंग के बीच संबंधों के बारे में बताया था | अंतर्राष्ट्रीय मास्टर गणितज्ञ रीटा एटकिंस ने इस बारे में
एक प्रेज़न्टैशन दी की कैसे single-sex शिक्षा लड़कियों का आत्मविश्वास और एसटीईएम विषयों में उनकी
रुचि बढ़ाती  है |

 

 सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेयर ने कही महत्वपूर्ण बात 
शतरंज में अब तक की सबसे सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेयर कही जाने वाली जूडिट पोलगर ने  भी महोत्सव के
दौरान कहा की “मुझे लगता है की ये महत्वपूर्ण है की  लड़कियों को सब कुछ चुनने की आजादी हो ,
उन पर किसी भी चीज का प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए , मेरी प्रतिभा का विकास भी मेरे माता-पिता के
पूरे सहयोग की वजह से ही है | मैं चाहती हूँ की समाज निश्चित रूप से लड़कियों केलिए विज्ञान में रुचि
ले और इसके लिए अच्छे उदाहरणों की जरूरत है |   

 

मिक्स्ड डबल टूर्नामेंट किया गया था आयोजित 
बता दे बुडापेस्ट में ही साल 2024 में Chess Olympiad आयोजित किया जाएगा , इसी संबंध में एक
mixed doubles  “Inspiration Cup” टूर्नामेंट महोत्सव में आयोजित किया गया था जिसमें कई प्रमुख
खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था , इस टूर्नामेंट में विश्व नंबर 7 प्लेयर अनीश गिरी ने भी हिस्सा लिया था |
इस कप में सोफिया पोल्गार और योना कोसाशविली की जीत हुई थी | 

 

ये भी पढ़े:- जम्मू की लड़कियों ने डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में किया उम्दा प्रदर्शन

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।
चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

सबसे अधिक लोकप्रिय