ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
घरेलू खिलाड़ीBikaner GM Open: FM राम अरविंद GMs को दे रहे है कड़ी...

Bikaner GM Open: FM राम अरविंद GMs को दे रहे है कड़ी टक्कर

Bikaner GM Open: FM राम अरविंद GMs को दे रहे है कड़ी टक्कर

Bikaner GM Open टूर्नामेंट 2022 में इस वक्त ग्रंड्मास्टर अभिजीत गुप्ता ही एकमात्र लीड बने हुए है ,
आठवें राउंड में उन्होंने GM Tsegmed Batchuluun के खिलाफ मैच ड्रॉ किया था पर वो अभी भी
लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर है पर इस टूर्नामेंट में सिर्फ अभिजीत नहीं ऐसे प्लेयर नहीं है जो अच्छा प्रदर्शन
कर रहे है , हर मुकाबले में FM राम अरविंद अल एन का भी शानदार प्रदर्शन जारी है | 

 

 

आठवें राउंड में वेतनाम के  ग्रंड्मास्टर ड्यूक होआ गुयेन को हरा कर अब अरविंद का स्कोर 6/8 हो गया है ,
पिछले राउंड में वो event के टॉप खिलाड़ी GM लेवन पंत्सुलिया को हराने के बेहद करीब थे और उस मैच
में उनका प्रदर्शन भी काफी काबिले तारीफ था | 9 वें राउंड में अब राम अरविंद का मुकाबला अभिजीत से
होने जा रहा है | 

 

 

GM ड्यूक होआ गुयेन टूर्नामेंट के दूसरे ग्रंड्मास्टर है जिन्हें  FM राम अरविंद अल एन ने हराया है ,
इससे पहले अरविंद ने तीसरे राउंड में GM का पाइचडज़े को हराया था , टूर्नामेंट में अरविंद एक उम्दा
प्लेयर के रूप में उभरते दिख रहे है | धनंजय एस भी टूर्नामेंट में रफ्तार पकड़ते हुए दिख रहे है , 7 वें राउंड
में IM नितिन एस को हराने के बाद उन्होंने आर्या ओमिदी को भी हराया और इस मैच के साथ  उन्होंने
अपनी विनिंग स्ट्राइक 4 गेमों तक बढ़ा ली | 

 

 

इस वक्त टूर्नामेंट में सिर्फ IM अर्श तहबाज़ का स्कोर 6.5/8 है और वो दूसरे स्थान पर है , वही धनंजय
एस और GM रासेट ज़िआतदीनोव 6/8 के स्कोर के साथ उनके पीछे है | इस टूर्नामेंट का फाइनल राउंड
10 अक्टूबर यानि सोमवार को खेला जाएगा | 

 

ये भी पढ़े:- यूरोपियन क्लब कप 2022 में हुई विश्वनाथन आनंद की पहली जीत
  • सीरीज/टूर्नामेंट का नाम
  • Bikaner GM Open
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़