ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
घरेलू खिलाड़ीCommonwealth 2022 : हर वर्ग में भारतीय खिलाड़ी लीड में

Commonwealth 2022 : हर वर्ग में भारतीय खिलाड़ी लीड में

Commonwealth 2022 : हर वर्ग में भारतीय खिलाड़ी लीड में

इसी महीने 13 नवंबर को Commonwealth Chess Championship 2022 शुरू हुई थी ,
इस चैम्पीयनशिप में भारत के 72 वें GM मित्रभा गुहा ने टूर्नामेंट के टॉप सीड ग्रंड्मास्टर अरविंद
चितंबरम को मात दे दी है | इन दोनों खिलाड़ियों के बीच की प्रतिद्वंद्विता 9 साल पहले शुरू हुई
थी और अब तक उनके बीच 9 मुकाबले हुए है जिनमें से सिर्फ एक ड्रॉ रहा है | 

 

मित्राभा ने हासिल कर ली लीड 
इस commonwealth में मित्राभा ने अब चार राउंड के बाद 4/4 के स्कोर के साथ एकमात्र बढ़त हासिल कर ली है वही भारत के दूसरे खिलाड़ी IM प्रणेश एम  3.5/4 के स्कोर के साथ 6 खिलाड़ियों में से एक है , उन्होंने चौथे राउंड में  Commonwealth के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता GM दीप सेनगुप्ता को भी मात दी है , ये खिलाड़ी अन्डर-14 ओपन में भी 4/4 के स्कोर के साथ आगे चल रहे है , वही WGM इलेक्ट साक्षी चितलांगे और अनुभवी WIM भाग्यश्री थिप्से  3/4 के स्कोर के साथ महिलाओं में टॉप स्कॉरर है | 

 

13 वर्षीय खिलाड़ी ने दी अनुभवी खिलाड़ियों को मात 
बात करे 13 वर्षीय CM गौरांग बागवे की तो वो भी इस टूर्नामेंट काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है , उनहोनर दूसरे राउंड में IM पी श्याम निखिल को हराया और चौथे राउंड में ग्रंड्मास्टर इनामुल हुसैन को भी मात दी | ओपन इवेंट में इस वक्त  गौरांग का स्कोर 3/4 है और इसी के साथ वो अन्डर-14 ओपन इवेंट में एकमात्र लीडर भी बने हुए है , बता दे अन्डर-14 गर्ल्स के अलावा इस टूर्नामेंट में अंडर- 8 से अंडर -18, अंडर -20 तक हर आयु वर्ग में भारत के खिलाड़ी लीड में बने हुए है | 

 

इतने खिलाड़ियों ने लिया है टूर्नामेंट में हिस्सा 
इस टूर्नामेंट में भारत , बांग्लादेश , इंग्लैंड, पाकिस्तान , साउथ अफ्रीका और श्रीलंका से कुल 94 खिलाड़ी खेल रहे है जिनमें से 12 ग्रंड्मास्टर , 7  IM , एक WGM और 3 WIM है | टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका के  शतरंज संघ द्वारा आयोजित किया गया है और 22 नवंबर तक चलेगा | इस इवेंट की कुल पुरस्कार राशि  ₹5325000 है और ओपन वर्ग में टॉप 3 पुरस्कार है ₹750000, ₹600000 और  ₹450000 |

 

ये भी पढ़ें :- जानिए कैसे बने विश्वनाथ आनंद भारत के शतरंज लेजेंड

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़