ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
घरेलू खिलाड़ीसविता श्री बी बनी भारत की 25वीं WGM

सविता श्री बी बनी भारत की 25वीं WGM

सविता श्री बी बनी भारत की 25वीं WGM

रक्षिता रवि के भारत की 24वीं महिला ग्रैंडमास्टर बनने के ठीक एक दिन बाद सविता श्री बी
भारत की 25वीं WGM बन गई | विश्व रैपिड महिला 2022 की कांस्य पदक विजेता सविता
ने अपना अंतिम WGM नॉर्म Fagernes GM Open 2023 में  प्राप्त किया रक्षिता की तरह
WGM बनने के बाद उन्होंने उसी इवेंट में अपना पहला IM नॉर्म भी प्राप्त किया | चेन्नई की
इस युवा खिलाड़ी ने अपना पहला WGM नॉर्म 2021 में एशियन जूनियर गर्ल्स जीतकर हासिल
किया था | 

 

टाटा स्टील इवेंट में मिला सविता को बड़ा मौका 

पूर्व वर्ल्ड अंडर-12 गर्ल्स  चैंपियन सविता श्री बी  पिछले साल अपनी रेटिंग 2257 से बढ़ाकर 2435 की थी , वो भारत की महिला खिलाड़ियों में नंबर 4 बन गई और उन्हें टाटा स्टील शतरंज  इंडिया रैपिड और ब्लिट्ज महिला इवेंट में खेलने का शानदार मौका भी मिला | अगर सविता के उस इवेंट के ओवरॉल स्कोर पर नज़र डाले तो कोई भी ये नहीं समझ पाएगा की इसका उनके करियर पर क्या प्रभाव पड़ा है | 

 

उस इवेंट में सविता ने GM नाना डेजग्निडेज़ , GM अन्ना मुज़ीचुक , GM कोनेरू हंपी , GM अन्ना उशेनिना और GM हरिका द्रोणावल्ली  जैसी मजबूत प्रतिद्वंदीयों के खिलाफ मुकाबला किया विश्व रैपिड महिला 2022 के लिए  तैयार हुई जहां उन्होंने ऐतिहासिक ब्रॉनज़ मेडल जीता | सितंबर 2022 की FIDE रेटिंग लिस्ट में वो पहले ही 2400 की रेटिंग पार कर चुकी है और उन्हें अब इंटरनेशनल मास्टर बनने के लिए बस दो और IM नॉर्म प्राप्त करने की जरूरत है | 

 

इन दो इवेंट में प्राप्त किए थे पहले दो WGM नॉर्म 

सविता ने 2021 में अपना पहला WGM नॉर्म अर्जित करने के ठीक सात महीनों बाद Czech Open Pardubice 2022 में अपना दूसरा WGM नॉर्म प्राप्त किया था | उन्होंने उस इवेंट में GM ब्रायन स्मिथ को हराया था और GM पेट्र न्यूमैन , IM हैम्पस सोरेनसेन , IM माइकल लुच और IM एलेक्सिस ताहे  के साथ ड्रॉ किया था | उस इवेंट में उन्होंने 60.8 एलो रेटिंग अंक प्राप्त किए थे और अपने करियर में पहली बार 2300 की रेटिंग को पार किया था | Fagernes GM Open 2023 में सविता ने कुल 8 गेमों में अपना आखरी नॉर्म अर्जित किया और भारत की नवीनतम महिला ग्रैंडमास्टर बन गई | 

ये भी पढ़े :- शनमुखा पुली ने जीती ऑल इंडिया फिडे रेटिंग चैंपियनशिप 2023

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़