SRCC की छात्रा WGM वंतिका अग्रवाल ने पिछले दो महीनों में चार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में
प्रतिस्पर्धा की है जहां उन्होंने अपनी FIDE रेटिंग को 61 अंकों से बढ़ाया है और 2428 पर
पहुँच गई है , इसी के साथ अब वो देश के नंबर 3 महिला शतरंज खिलाड़ी भी बन गई है |
वंतिका ने बुडापेस्ट में अपना तीसरा और अंतिम IM नॉर्म भी हासिल किया और और अंतर्राष्ट्रीय
मास्टर का टाइटल हासिल करने वाली 11वीं भारतीय महिला बन गई |
एशियन गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
अब वंतिका ने चीन के Hangzhou में एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपनी जगह निर्धारित की है | बता दे पिछले महीने वंतिका स्पेन में Menorca ओपन में महिला चैंपियन भी बनी थी , उन्होंने 2023 जनवरी में कोहलापुर में आयोजित राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप में ब्रॉनज़ मेडल और फरवरी 2023 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए गोल्ड मेडल भी जीता है |
इन इवेंट्स में जीत चुकी है मेडल
2022 में 44वें शतरंज ओलंपियाड में इंडिया 2 टीम के लिए वंतिका ने बोर्ड 1 पर खेली और IM नॉर्म हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बनी थी | 2021 में उन्होंने महिला ग्रैंड मास्टर का टाइटल हासिल किया और राष्ट्रीय महिला चैंपियन बनीं इसके बाद FIDE Binance B-Schools Cup में उन्होंने SRCC के लिए गोल्ड मेडल जीता , 2020 में वो ओलंपियाड में भारतीय गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थी |