ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
घरेलू खिलाड़ी14 वर्षीय खिलाड़ी ने जीता Goa Rapid Rating Open 2022

14 वर्षीय खिलाड़ी ने जीता Goa Rapid Rating Open 2022

14 वर्षीय खिलाड़ी ने जीता Goa Rapid Rating Open 2022

भारत में धीरे-धीरे शतरंज काफी लोकप्रिय खेल बनता जा रहा है और साथ ही हमारे देश से अब कई
कम उम्र के बेहतरीन शतरंज खिलाड़ी भी निकल रहे है , हाल ही में एक 14 वर्षीय खिलाड़ी सायरुद्र नागवेकर
ने 8.5/9 के स्कोर के साथ  Goa Rapid Rating Open 2022 टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है |
फाइनल राउंड में सायरुद्र ने देवेंद्र आनंद नायक को हराया था , इस राउंड के वक्त देवेंद्र 8/8 के
स्कोर पर थे , पर आखरी राउंड हारने के बाद भी उन्होंने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है | तीसरा स्थान
13 वर्षीय नेत्रा पी सावाइकर ने 8/9 के स्कोर के साथ हासिल किया है | देवेंद्र और नेत्रा का स्कोर एक
ही था पर टाई ब्रेक के आधार पर दोनों को दूसरा और तीसरा स्थान दिया गया था | 

 

ये सायरुद्र का पहला ही टूर्नामेंट था 
टूर्नामेंट की टॉप तीन पुरस्कार राशि  ₹11000,, ₹8000 और ₹5000 थी , राशि के साथ प्लेयर्स को एक ट्रॉफी भी दी गई है | बता दे ये टूर्नामेंट सायरुद्र नागवेकर का पहला ही टूर्नामेंट था और पहली बार ही उन्होंने जीत भी हासिल कर ली | आखरी राउंड में टूर्नामेंट के एकमात्र लीडर देवेंद्र आनंद नायक  को हराना बिलकुल भी आसान नहीं था पर उन्होंने फिर भी काफी अच्छा खेल दिखाते हुए जीत हासिल कर ही ली | बता दे इस टूर्नामेंट के टॉप 10 finishers में से 4 खिलाड़ी teenagers थे और टॉप 20 में जगह बनाने वाली सेकंड रनरउप नेत्रा पी सावईकर इकलौती महिला खिलाड़ी थी | 

 

 रेनाल्डो रोजारियो द्वारा हुई थी प्राइज़ distribution 
टूर्नामेंट के पुरस्कार सचिव आरटीएन  निखिल शाह, श्री सचिन अरोलकर, संयोजक गोवा शतरंज तदर्थ समिति, श्री विश्वास पिलांकर, अध्यक्ष बीटीसीए, उमेश नाइक, टूर्नामेंट निदेशक, श्री प्रभाकर शेट्टी, आईए अरविंद महमाल, चीफ आर्बिटर और भी अन्य लोगों  की उपस्थिति में मुख्य अतिथि श्री रेनाल्डो रोजारियो द्वारा  दिए गए थे |

 

238 प्लेयर्स ने लिया था टूर्नामेंट में हिस्सा 
इस टूर्नामेंट में गोवा के कुल  238 प्लेयर्स ने  हिस्सा लिया था , इवेंट का आयोजन  24 से 25 सितंबर 2022 तकरोटरी क्लब ऑफ पोरवोरिम  द्वारा  गोवा के पोरवोरिम में सोकोरो के पंचायत हॉल में आयोजित किया गया था | इवेंट का टाइम कंट्रोल पहली चाल से 20 मिनट + 10 सेकंड  का था | 
ये भी पढ़े :-  कार्लसन को मात देने के बाद गुकेश और अर्जुन को मिली आनंद से तारीफ
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़