sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
घरेलू परिणामजम्मू-कश्मीर में समाप्त हुई सारी क्षेत्रीय चैंपियनशिप

जम्मू-कश्मीर में समाप्त हुई सारी क्षेत्रीय चैंपियनशिप

जम्मू में रजौरी में ग्लैंडनी ग्रिड कॉम्प्लेक्स नरवाल में  अखिल जम्मू-कश्मीर शतरंज संघ द्वारा आयोजित
की गई प्रांतीय और जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप आज समाप्त हो गई है | ये चैम्पीयनशिप अंडर-15
लड़कों और लड़कियों के लिए  आयोजित की गई थी | अन्डर 15 लड़कों के वर्ग  में मयंक अग्रवाल ने
जीत हासिल की है और इस कैटेगरी में दूसरा और तीसरा स्थान अमनदीप सिंह और पजहनी कोहली ने
हासिल किया | 

 

चैम्पीयनशिप में हुआ था FIDE के सभी नियमों का पालन 
लड़कियों की  कैटेगरी में 7 वर्षीय अलंकृता शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया है , जबकि दूसरा और तीसरा स्थान मनस्वी गुप्ता और सुजानिका गुप्ता ने हासिल किया | इस टूर्नामेंट के मुख्य arbiter अजित सिंह थे और दूसरे Arbiter अरविंदु शर्मा थे | दो दिन तक एक जिला शतरंज चैंपियनशिप रजौरी में चली , इसका संचालन  नेहा दत्ता और राकेश सिंह द्वारा अतुल कुमार गुप्ता, अध्यक्ष एजेकेसीए के मार्ग दर्शन के साथ  शतरंज के सभी FIDE नियमों के अनुसार किया गया था |

 

सवनि के क्षेत्र  में इन खिलाड़ियों की जीत 
सवनि के क्षेत्र की चैम्पीयनशिप में लड़कों की ओपन कैटेगरी में असीम शाह ने प्रथम स्थान हासिल किया वही दूसरा और तीसरा स्थान यासिर और अंकित ने हासिल किया | अन्डर 19 कैटेगरी में मोहम्मद अब्दुल्ला पहले स्थान पर रहे , मोहम्मद नदीम और मोहम्मद फरीद दूसरे और तीसरे स्थान पर है वही अन्डर  15 ओपन में सज्जाद अहमद ने पहला स्थान हासिल किया , फजाहिल और शोएब ने दूसरा और तीसरा  स्थान हासिल किया |

 

 कठुआ  के क्षेत्र में इन खिलाड़ियों की जीत 
 कठुआ की डिस्ट्रिक्ट चैम्पीयनशिप में 5 राउंड खेले गए थे और इसकी boys ओपन  कैटेगरी में साहिल महाजन ने प्रथम स्थान हासिल किया वही दूसरा और तीसरा स्थान पारस शर्मा और शुभदीप शर्मा ने हासिल किया | लड़कियों की ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान मृगांका सांगरा  ने हासिल किया , दूसरा और तीसरा स्थान हर्षीन कौर और मुस्कान रजाक ने हासिल किया | अन्डर 14  कैटेगरी में रुद्र, हर्षित जामवाल, हरसीरत सिंह और समर प्रताप ने  क्रमश पहला , दूसरा , तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया | 

 

ये भी पढ़े:- एशियाई युवा शतरंज चैंपियनशिप 2022 में भारत ने जीते 46 मैडल

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।
चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

सबसे अधिक लोकप्रिय