ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
घरेलू खिलाड़ीशनमुखा पुली बने SBI Life ऑल इंडिया रेटिंग ओपन 2023 के विजेता

शनमुखा पुली बने SBI Life ऑल इंडिया रेटिंग ओपन 2023 के विजेता

शनमुखा पुली बने SBI Life ऑल इंडिया रेटिंग ओपन 2023 के विजेता

SBI Life ऑल इंडिया रेटिंग ओपन 2023 में शनमुखा पुली , IM  विक्रमादित्य कुलकर्णी और FM
सौरभ खेरडेकर ने 7.5 का स्कोर बनाया पर बेहतर टाई-ब्रेक की वजह से शनमुखा  ने टूर्नामेंट जीत
लिया | इस इवेंट के शीर्ष वरीयता वरीयता प्राप्त, विक्रमादित्य और दूसरी वरीयता प्राप्त सौरभ क्रमश
दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे वही चौथे स्थान के फिनिशर अर्नव खेरडेकर ने पाँचवे राउंड में अंतिम
चैंपियन को मात दी थी |

 

इतनी थी इवेंट की कुल पुरस्कार राशि 

इस टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि ₹300000 थी जिसमें से टॉप तीन पुरस्कार क्रमश  ₹75000, ₹50000 और ₹30000 थे , खास बात ये है की ये टूर्नामेंट  शनमुखा  के लिए पहली ओपन रेटिंग टूर्नामेंट जीत है , इससे पहले उन्होंने फरवरी 2018 में सर्बिया में दो रेटिंग  प्रतिबंधित  इवेंट और 1 जनवरी 2017 को 1600 से कम रेटिंग वाले टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी | 

 

फाइनल राउंड तक दो खिलाड़ी थे लीड में 

शनमुखा पुली और अर्नव खेरडेकर इवेंट के फाइनल राउंड में जाते हुए 7/8 के स्कोर के साथ लीडर्स थे , शनमुखा ने अपने फाइनल राउंड की दर्ष शेट्टी के खिलाफ हुई गेम को ड्रॉ किया , शेष परिणाम उनके पक्ष में रहे क्यूंकि IM विक्रमादित्य कुलकर्णी ने अर्नव को हराया और आयुष शिरोडकर FM सौरभ खेरडेकर से हार गए , इस तरह  शनमुखा ने बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया वही विक्रमादित्य और सौरभ  को दूसरा और तीसरा स्थान मिला | 10 वर्षीय  मायशा परवेज़ ने  कुल 6/9 का स्कोर बनाया और 12वें स्थान पर रही इसी के साथ वो इवेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला भी रही | 

 

इवेंट में 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया था भाग 

SBI Life ऑल इंडिया रेटिंग ओपन 2023 में देशभर के कई क्षेत्रों से कुल 138 प्लेयर्स ने भाग लिया था जिनमें से एक इंटरनेशनल मास्टर था , इस छह दिवसीय 9 राउंड के स्विस लीग रेटिंग टूर्नामेंट का आयोजन 7 से 12 अप्रैल 2023 तक महाराष्ट्र के मुंबई में  रूसी केंद्र में इंडियन शतरंज स्कूल में किया गया था , इवेंट का टाइम कंट्रोल 90 मिनट था 30 सेकंड की वृद्धि के साथ | 

ये भी पढ़े:- विश्व चैंपियनशिप 2023 :13वीं गेम ड्रा में हुई समाप्त

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़