ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
घरेलू समाचारभारतीय शतरंज टीम की कोच बनी किरण अग्रवाल

भारतीय शतरंज टीम की कोच बनी किरण अग्रवाल

भारतीय शतरंज टीम की कोच बनी किरण अग्रवाल

Kiran Agarwal appointed coach of Indian chess team: किरण अग्रवाल को भारतीय शतरंजबाज टीम का कोच बनाया गया है। किरण अग्रवाल भारत की जानीमानी शतरंज खिलाड़ी रही हैं। भारतीय शतरंज महासंघ ने किरण अग्रवाल जी को भारतीय शतरंज टीम का कोच नियुक्त किया। किरण अग्रवाल श्रीलंका में आयोजित होने वाली कामनवेल्थ चेस चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। यह टूर्नामेंट में 13 से 23 नवंबर के बीच खेला जायेगा। 

मुख्यमंत्री ने दी  Kiran Agarwal को बधाई

छत्तिसगढ़ के मुख्यमंत्रा भूपेष बघेल ने किरण अग्रवाल को भारतीय शतरंज टीम का कोच बनाए जाने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा किरण अग्रवाल जी के अनुभव और खेल कौशल का लाभ भारतीय टीम के शरतंजाबजों को मिलेगा। राज्य के खेल मंत्री उमेंश पटेल जी ने भी किरण अग्रवाल को भारतीय शतरंज टीम का कोच बनाए जाने पर बधाई दी। 

मिल चुके हैं कई सम्मान

किरण अग्रवाल भारत की एकमात्र ऐसी महिला हैं जिन्हें विश्व शतरंज महासंघ द्वारा महिला FIDE मास्टर का टाइटल का सम्मान प्राप्त है। किरण अग्रवाल जी ने 15 से अधिक देशों में शतरंज खेलकर भारत का नाम रौशन किया है। उनके नाम ऐसी कई उपलब्धियां है जो उन्हें शतरंज के क्षेत्र की रानी बनाती हैं। 1986 में मध्य प्रदेश सरकार ने किरण अग्रवाल जी को विक्रम सम्मान से भी सम्मानित किया था। 

 

यह भी पढे़ं-  कीव में युद्ध के बीच शतरंज टूर्नामेंट की कहानी

Gyanendra Tiwari
Gyanendra Tiwarihttps://thechesskings.com/
नमस्कार, मेरा नाम ज्ञानेंद्र है और मैं एक शौकिया शतरंज खिलाड़ी और ब्लॉगर हूं। मुझे शतरंज की कहानियां बहुत पसंद हैं और मैं इस अद्भुत खेल पर वीडियो, लेख और ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से अपनी राय साझा करना चाहता हूं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़