ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
घरेलू परिणामइस बार 13 वर्षीय राम विशाल ने जीता Chessbase इंडिया का इवेंट

इस बार 13 वर्षीय राम विशाल ने जीता Chessbase इंडिया का इवेंट

इस बार 13 वर्षीय राम विशाल ने जीता Chessbase इंडिया का इवेंट

25 मार्च को Chessbase इंडिया शतरंज क्लब टूर्नामेंट के छठे संस्करण का आयोजन मुंबई के
फीनिक्स मार्केटसिटी मॉल , कुर्ला में किया गया था जिसमें राम विशाल परब ने 7/7 का परफेक्ट
स्कोर बना कर शानदार शतरंज खेला और जीत हासिल की | इवेंट में वो बाकी सभी खिलड़ियों से
पूरा एक अंक आगे रहे , सौमिल नायर और जीत शाह दोनों ने 6/7 का स्कोर बनाया था जिसके
बाद टाई ब्रेक के आधार पर दोनों को क्रमश दूसरा और तीसरा स्थान दिया गया | 

 

IM सागर ने इवेंट में शुरू किया कुछ नया 

यदि मासिक टूर्नामेंट में हर महीने नए विजेता मिलते है तो इसका मतलब है की खेलने की फील्ड और मजबूत होती जा रही है , ये ही Chessbase इंडिया के टूर्नामेंट में भी हो रहा है | इस बार 13 वर्षीय राम विशाल परब  नए विजेता बनकर सामने आए है | बता दे मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी में हुए टूर्नामेंट में IM सागर शाह ने कुछ नया शुरू किया , वो अब एक शतरंज बोर्ड , IPad और बैनर लेकर बैठते है और बैनर पर लिखा है “Doctor Chess” | यहाँ पर वो एक डॉक्टर की तरह लोगों की शतरंज से जुड़ी समस्याएं हल करते है | 

 

सबसे पहले महामारी के दौरान की थी शुरुआत 

सागर खिलाड़ियों के साथ बैठ जाते है और  उनके खेल पर नज़र डालते है , कई प्लेयर्स  मनोवैज्ञानिक मुद्दों के साथ आते हैं और सागर उनसे इस विषय पर चर्चा करते है | बता दे सागर ने महामारी के दौरान डॉक्टर शतरंज स्ट्रीम के साथ Youtube पर शुरुआत की थी और लगभग 27 एपिसोड किए थे जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ी शामिल थे , वही उन्होंने शतरंज क्लब में भी शुरू किया , पहला सत्र 25 मार्च 2023 को आयोजित हुआ था | 

 

इवेंट में खेले गए थे कुल 7 राउंड 

बता दे Chessbase इंडिया शतरंज क्लब टूर्नामेंट का छठा  संस्करण 25 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई में फीनिक्स मार्केट सिटी में आयोजित किया गया था , इस एक दिन के स्विस लीग ब्लिट्ज ओपन टूर्नामेंट में कुल 7 राउंड खेले गए थे , इवेंट का टाइम कंट्रोल 5 मिनट था वो भी  2 सेकंड की वृद्धि के साथ | 

ये भी पढ़े:- यूरोपियन महिला चैम्पियनशिप: दो खिलाड़ियों के बीच चल रहा है टाई

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़