19 और 20 अप्रैल 2023 को पुणे डिस्ट्रिक्ट शतरंज सर्कल “पुणे डिस्ट्रिक्ट सिलेक्शन शतरंज
टूर्नामेंट” का आयोजन किया जाएगा जिसमें अंडर-11 कैटेगरी में 100 से ज्यादा लड़के और
लड़किया प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखेंगे और अंडर- 19 में 50 से ज्यादा लड़के और लड़किया
दिखाई देंगे | दोनों टूर्नामेंट गणेश सभागृह, कर्वे रोड, पुणे और अश्वमेध हॉल, कर्वे रोड, पुणे
में खेले जाएंगे।
इवेंट का फॉर्मैट होगा स्विस लीग
टूर्नामेंट के coordinator श्री प्रकाश कुंटे ने बताया की इवेंट स्विस लीग फॉर्मैट में खेला जाएगा , जिन प्रमुख खिलाड़ियों ने अंडर-11 में अपनी एंट्री की पुष्टि की है उनमें लड़कों की प्रतिस्पर्धा में शीर्ष वरीयता प्राप्त अविरत चौहान,श्लोक माली,ओम रामगुडे शामिल है वही लड़कियों की कैटेगरी में चतुर्थी परदेशी और मिहिका बोले शामिल है |
टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी
अंडर-19 प्रतिस्पर्धा में कुछ उल्लेखनीय खिलाड़ियों में शीर्ष वरीयता प्राप्त वीरेश शरणर्थी,ओम लम्काणे , श्लोक शारार्थी शामिल है जबकि लड़कियों की स्पर्धा में श्रावणी उंदले ,प्रतीति खंडेलवाल शामिल हैं | महाराष्ट्र राष्ट्रीय अंडर-11 और अंडर-19 आयु वर्ग के लड़कों में पुणे जिले का प्रतिनिधत्व करने के लिए लड़कों की कैटेगरी से सात खिलाड़ी ,लड़कियों की कैटेगरी में अंडर-11 से 6 खिलाड़ी , ओपन कैटेगरी से 7 खिलाड़ी और अंडर-19 लड़कियों की कैटेगरी से चार खिलाड़ियों को चुना जाएगा |