ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
सभी समाचारFIDE सर्किट रेस में GM लेवोन अरोनियन ने गुकेश को छोड़ा पीछे

FIDE सर्किट रेस में GM लेवोन अरोनियन ने गुकेश को छोड़ा पीछे

FIDE सर्किट रेस में GM लेवोन अरोनियन ने गुकेश को छोड़ा पीछे

GM लेवोन अरोनियन FIDE सर्किट रेस के नए लीडर बन गए है , वो Satty  Zhuldyz रैपिड
और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में काफी दमदार प्रदर्शन दिखा दे रहे है इसी वजह से उन्हें ये उपलब्धि
हासिल हुई है | इस इवेंट में शतरंज के दिग्गजों और आने वाले सितारों का बेहतरीन लाइन-अप
था , लेवोन ने 8.7 FIDE सर्किट अंक हासिल किए और 32.81 के टैली की साथ उन्होंने  गुकेश
को दूसरे स्थान पर पहुँचा दिया , बाकी की टॉप 10 लिस्ट अपरिवर्तित है |

 

इवेंट में मौजूद थे कई मजबूत खिलाड़ी 

Satty Zhuldyz रैपिड और ब्लिट्ज इवेंट के  अंतिम दिन  ब्लिट्ज के अंतिम  आखिरी 11 राउंड दुनिया के कुछ सबसे मजबूत खिलाड़ियों द्वारा खेले गए | इसका प्राइज़ पूल  $270,000 था , 14वें विश्व चैंपियन, व्लादिमीर क्रैमनिक, चार बार की महिला विश्व चैंपियन होउ यिफ़ान और कई प्रसिद्ध खिलाड़ी जैसे  अलेक्जेंडर ग्रिसुक , बोरिस गेलफैंड और कतेरीना लाग्नो ने  शतरंज की युवा पीढ़ी के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा की | 

 

इवेंट में मौजूद थे ये युवा खिलाड़ी 

युवाओं के ग्रुप में स्थानीय स्टार और विश्व की टॉप युवा महिला WGM  बिबिसारा असौबायेवा शामिल थी, उनके साथ दुनिया की सबसे मजबूत खिलाड़ी :- विन्सेन्ट कीमर , अर्जुन एर्गासी और जावोखिर सिंदारोव भी थे | रैपिड के तीन दिन और ब्लिट्ज के दो दिनों में अरोनियन के पास  सबसे  बेहतर परिणाम थे , रैपिड में तीसरे और ब्लिट्ज में दूसरे स्थान के परिणाम ने उन्हें संयुक्त रूप से समग्र गोल्ड दिलाया | 

 

इन दो युवाओं ने प्राप्त किया दूसरा और तीसरा स्थान 

भारतीय GM अर्जुन ऐरिगासी को ओवरॉल सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ , इस युवा खिलाड़ी ने रैपिड इवेंट में काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया और सब खिलाड़ियों से 1.5 अंक आगे रहे पर ब्लिट्ज में  वो सिर्फ पांचवें स्थान पर रहे | अन्य युवा हाइक मार्टिरोसियन ने ब्लिट्ज टूर्नामेंट  में जीत हासिल की और रैपिड में 5वें स्थान पर रहे थे , उन्हें ओवरॉल ब्रॉनज़ प्राप्त हुआ है | 

 

ये भी पढ़े:- WC: साइड इवेंट में Niemann की उपस्थिति पर नेपो और डिंग की टिपण्णी

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़