ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतरराष्ट्रीय समाचारफिजी की टीम हुई ओशिनिया जोनल के लिए तैयार

फिजी की टीम हुई ओशिनिया जोनल के लिए तैयार

फिजी की टीम हुई ओशिनिया जोनल के लिए तैयार

2023 की ओशिनिया जोनल शतरंज चैंपियनशिप में फ़िजी के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी  तैओन सिकिवौ,
तन्वी प्रसाद, रेयान लियोन, कीरन लियोन और यश महाराज  फिजी का झंडा फहराने के लिए पूरी तरह
  तैयार हैं | ये पाँचों खिलाड़ी न्यूजीलैंड , नाउरू और गुआम की 43 महिलाओं के साथ 253 ओपन
खिलाड़ियों  का हिस्सा बनेंगे | फेडरेशन के सचिव गोरू अरविंद का  इस पर कहना है की ये टूर्नामेंट
क्षेत्र के  ग्रैंडमास्टर्स , इंटरनेशनल मास्टर्स, फिडे मास्टर्स और कैंडिडेट मास्टर्स  सहित कई सर्वश्रेष्ठ
खिलाड़ियों को साथ लाएगा | 

 

 

यश है फ़िजी के प्रतिनिधि

टीम फ़िजी में 20 वर्षीय यश महाराज जो की ऑस्ट्रीया स्थित फ़िजी के  प्रतिनिधि और रयान लियोन भी शामिल है | अरविंद का मानना है की  रयान लियोन फ़िजी के आने वाले युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में एक दिलचस्प जोड़ होंगे | रयान एक काफी शांत और क्लोज्ड फॉर्मैट प्लेयर है जो की 90 मिनट + 30 सेकंड इंक्रीमेंट मोड के लिए उपयुक्त है जो की ओशिनिया जोनल में खेला जाएगा।
 

 

फिजी की सबसे मजबूत महिला खिलाड़ी  भी होंगी इवेंट में शामिल 

ओलंपियाड से फिजी की सबसे मजबूत महिला खिलाड़ी  महिला फिडे मास्टर कीरन लियोन  भी अपने छोटे भाई रयान के साथ 2023 ओशिनिया जोनल शतरंज चैंपियनशिप में भाग लेंगी | अरविंद का मानना है की साल की शुरुआत में अंतराष्ट्रीय दौरे पर जाना  उनकी federation के लिए काफी अच्छा है , वो एक सक्रिय वर्ष की उम्मीद कर रहे है | 

 

 

फ़िजी फेडरैशन  अगली बैठक की कर रही है तैयारी 

इस साल उनके पास अधिक सक्रिय वर्ष है क्यूंकि FASANOCs स्थल को अपग्रेड किया गया है और उनके पास खेलने के लिए काफी जगह है | उन्हें बस  प्रायोजकों से संपर्क करने की आवश्यकता है जो की देखे की वर्ष के अनुसार टूर्नामेंट चल रहा है या नहीं | फ़िजी शतरंज फेडरैशन मार्च में अगली वार्षिक आम बैठक की भी तैयारी का रहे है जहां खेल को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए Executive बोर्ड का चुनाव किया जाएगा | 

 

ये भी पढ़े :- इस बार डेनियल डुबोव ने मारी Titled Tuesday में बाज़ी

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़