ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतरराष्ट्रीय समाचारअंतरराष्ट्रीय बाकू शतरंज ओपन 2023 फेस्टिवल की हुई घोषणा

अंतरराष्ट्रीय बाकू शतरंज ओपन 2023 फेस्टिवल की हुई घोषणा

अंतरराष्ट्रीय बाकू शतरंज ओपन 2023 फेस्टिवल की हुई घोषणा

अज़रबैजान की मिनिस्ट्री ऑफ यूथ एंड स्पोर्ट्स और अज़रबैजान शतरंज महासंघ  ने राष्ट्रीय लीडर
हैदर अलीयेव की 100वीं वर्षगांठ को समर्पित बाकू शतरंज ओपन फेस्टिवल की घोषणा करी है |
ये फेस्टिवल 3 मई को शुरू होगा और 12 मई को आखरी राउंड और समापन समारोह के साथ
समाप्त होगा | इसे बाकू क्रिस्टल हॉल में आयोजित किया जाएगा जो की यूरोविजन सांग प्रतियोगिता
2012 की मेजबानी के लिए बनाया गया एक इंडोर एरेना है | 

 

तीन प्रतियोगिताएं होंगी फेस्टिवल में शामिल 

इस फेस्टिवल के कार्यक्रम में क्लासिकल टाइम कंट्रोल के साथ तीन वर्गों के 9 राउंड स्विस टूर्नामेंट में प्रतियोगिताएं शामिल होंगी , तीन वर्गों को ए, बी और सी का नाम दिया गया है | ग्रुप A उन खिलाड़ियों के लिए है जिनकी FIDE एलो रेटिंग 2250 से ऊपर है और महिलाओं में 2100 से ऊपर की रेटिंग | ग्रुप बी 2249 से नीचे की FIDE एलो रेटिंग वाले खिलाड़ियों के लिए है  ( महिलाओं में 2099 से नीचे की रेटिंग) , ग्रुप सी में रेटिड प्लेयर्स औ युवा साथ होंगे जो अंडर-12 है | 

 

इतनी है टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 

इस टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि  55,000 अमेरिकी डॉलर है जिसमें से 12,000 अमेरिकी डॉलर सेक्शन ए के विजेता खिलाड़ी को दिए जाएंगे | 1 मई 2023 से पहले 10 रेजिस्टर्ड खिलाड़ी 2650 से ऊपर फीडे ऐलो रेटिंग के साथ और  2450 से ऊपर  की फीडे एलो रेटिंग महिलाएं को एक पूरा बोर्ड प्रदान किया जाएगा | बता दे अज़रबैजान की राजधानी में शतरंज के अलावा  और भी कई दिलचस्प चीजें है | इस खुले विचारों वाले और महमनमज़ मेहमाननवाज शहर में मेहमानों का कैस्पियन promenade और एक स्ट्रोल के साथ स्वागत किया जाता है , साथ ही इस प्राचीन शहर में नए और अनोखे मिश्रण का अनुभव भी मिलता है | 

ये भी पढ़े:- ग्रैंड स्विस 2023 की बढ़ी पुरस्कार राशि ,नियमों में भी हुए बदलाव

  • सीरीज/टूर्नामेंट का नाम
  • Baku Open 2023
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़