ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय मैचCommonwealth chess Championship: 8वें राउंड के नतीजे

Commonwealth chess Championship: 8वें राउंड के नतीजे

Commonwealth chess Championship: 8वें राउंड के नतीजे

Commonwealth chess Championship के 8 वें राउंड में भारत के GM मित्रभा गुहा ने GM
एम आर ललित बाबू के साथ मैच ड्रॉ कर लिया है | दूसरी और IM श्याम निखिल ने श्रीलंका के नंबर 1
IM एल एम एस टी डी सिल्वा को मात दे कर मित्रभा के साथ लीड में अपनी जगह बना ली है |
फाइनल राउंड में श्याम का मुकाबला अरविंद के साथ होगा और मित्रभा का मुकाबला विशाख से होगा | 

 

इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में हासिल कर लिया गोल्ड 
इन दोनों मैचों में से एक में से तो जरूर कोई प्लेयर चैम्पीयन बनकर निकलेगा , बता दे विवान विशाल शाह ,
शुभी गुप्ता और गौरांग बागवे तीनों ने अंडर-10 boys , अंडर-12 girls और अंडर-14 boys के वर्गों में
गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है | विवान और शुभी ने अपने-अपने वर्गों में 8/8 का परफेक्ट स्कोर बनाया था ,
वही CM गौरांग को ओपन वर्ग में IM विगनेश एन आर से हार मिली पर अंडर-14 boys में उन्होंने 7.5/8
के स्कोर के साथ अपना गोल्ड हासिल कर लिया | 

 

प्रियंका के पास है लीड लेने का मौका 
बात करे दोनों WIM साक्षी चितलांगे और भाग्यश्री थिप्से की तो दोनों 5/8 अंकों के साथ बराबरी पर है ,
दोनों के पीछे  WGM प्रियंका नुटक्की है 4.5/8 के स्कोर के साथ , अगर प्रियंका अगला राउंड जीतती है
तो वो इन दोनों WIM  से आगे निकल कर लीड ले लेंगी और अगर मैच ड्रॉ करती है तो इनके साथ बराबरी
पर रहेंगी , इस टूर्नामेंट की ओपन कैटेगरी  9वां राउंड आज ही होने वाला है | 

 

श्रीलंका में आयोजित हुई है चैम्पीयनशिप 
Commonwealth chess Championship  इस वक्त श्रीलंका के सिट्रस होटल में चल रही है ,
इस चैम्पीयनशिप में कई देश जैसे भारत , इंग्लैंड , पाकिस्तान , बांग्लादेश , दक्षिण अफ्रीका और
श्रीलंका से कुल 94 प्लेयर्स ने हिस्सा लिया है जिनमें से 12 ग्रंड्मास्टर , 7 इंटरनेशनल मास्टर ,
एक WGM और 2 WIM है  |  इस चैम्पीयनशिप का आयोजन श्रीलंका के शतरंज संघ द्वारा ही किया
गया है | 

 

ये भी पढ़ें:- Meltwater के फाइनल राउंड में प्रज्ञानानंद ने दी अर्जुन को मात

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़