ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय मैचमोंटेनेग्रो में शुरू हुई यूरोपीय महिला शतरंज चैंपियनशिप

मोंटेनेग्रो में शुरू हुई यूरोपीय महिला शतरंज चैंपियनशिप

मोंटेनेग्रो में शुरू हुई यूरोपीय महिला शतरंज चैंपियनशिप

यूरोपीय महिला व्यक्तिगत शतरंज चैंपियनशिप 2023 का 23वां संस्करण मोंटेनेग्रो के होटल “पलास”
पेट्रोवैक में शुरू हो चुकी है | ये टूर्नामेंट 17 मार्च को शुरू हुआ था और 30 मार्च तक चलेगा | 11 राउंड
के इस स्विस टूर्नामेंट का टाइम कंट्रोल क्लासिकल है | इसमें यूरोपीय संघों के कुल 140 खिलाड़ियों ने
भाग लिया है जिनमें से टॉप सीड है GM बेला खोतेनाशविली , GM वेलेंटीना गुनिना , IM गुने मम्मदजादा ,
IM मार्सेल एफ्रोइम्स्की, IM यूलिया ओस्मक , IM लैला जवाखिशविली  , IM इरीना बुलमागा  , GM एंटोनेटा
स्टेफानोवा , IM  मेरी अरबिडेज़  और डिफेंडिंग चैंपियन GM  मोनिका सोको | 

 

 

मोनिका  करेंगी अपने टाइटल का बचाव 

GM  मोनिका सोको मोंटेनेग्रो के इस संस्करण में अपने 2022 के यूरोपीय महिला चैंपियन टाइटल को defend
करने की पूरी कोशिश करेंगी | इसका पहला राउंड 18 मार्च को खेला गया था , बता दे 23 वीं यूरोपीय
महिला चैंपियनशिप महिला विश्व कप के  लिए एक क्वालीफाइंग इवेंट भी है इसलिए सभी खिलाड़ी विश्व
कप में अपनी जगह बनाने के लिए प्रतियोगिता में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे | 

 

 

 टॉप तीन विजेताओं को मिलेगी इतनी राशि 

FIDE नियमों और ECU बोर्ड के निर्णय के अनुसार 9 खिलाड़ी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगे ,
इस टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि € 60,000 है जिसमें से  चैंपियन को € 10,000 प्राप्त होंगे ,
वही दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को क्रमश €8,000 , €7,000 प्राप्त होंगे | 

 

 

पहला संस्करण इस खिलाड़ी ने किया था अपने नाम 

यूरोपीय शतरंज चैंपियनशिप की शुरुआत साल 2000 में हुई थी , इसका आयोजन यूरोपियन यूनियन
द्वारा हर साल किया जाता है | इसमें ओपन और महिला दोनों के इवेंट्स होते है | इसके पहले संस्करण
में यूक्रेन की Natalia Zhukova ने प्रथम स्थान हासिल किया था और Ekaterina , Maia ने क्रमश
दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था | Kateryna और  Natalia  इस चैंपियनशिप को दो-दो
बार जीत चुकी है |

 

 

ये भी पढ़े:-  Capablanca School Chess Festival 2023 में 25 लाख की इनाम राशि

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़