ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय मैचFagernes GM Open 2023: 6 राउंड के बाद सामवेल लीड में शामिल

Fagernes GM Open 2023: 6 राउंड के बाद सामवेल लीड में शामिल

Fagernes GM Open 2023: 6 राउंड के बाद सामवेल लीड में शामिल

Fagernes GM Open 2023 के छठे राउंड में ग्रैंडमास्टर  अभिमन्यु पुराणिक ने IM कोस्तव
चटर्जी के साथ ड्रॉ किया वही GM सामवेल टेर-सहक्यान ने इस राउंड में IM वंतिका अग्रवाल
को  इवेंट की पहली हार हार दी | इस वक्त अभिमन्यु, सामवेल और वहप सनल  5/6 के स्कोर
के साथ तीन तरफा लीड में है | इस टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी GM सेथुरमन एसपी
ने अच्छी वापसी करते हुए इस राउंड में GM Kaido Kulaots को हराया और स्कोर को 4.5/6 बनाया | 

 

इस राउंड के बाकी परिणाम 

इस वक्त कुल 8 खिलाड़ी जिनमें तीन भारतीय भी शामिल है वो सब 4.5/6 के स्कोर पर है : GM आदित्य मित्तल, IM कौस्तव और GM सेथुरमन | इसी राउंड में भारतीय WGM नंदीधा पीवी ने  IM सम्मेद शेटे पर एक शानदार जीत हासिल की और वो अब 4/6 के स्कोर पर पहुँच गई है | दो लगातार हार के बाद WIM सविता बी ने भी वापसी की और FM साद अबोबकर एल्मी को मात दी | सविता , नंदीधा और वंतिका अग्रवाल तीनों भारतीय महिलाएं 4/6 के स्कोर पर है | FM तन्मय चोपड़ा ने अपना  अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए स्वीडन के नंबर 4 खिलाड़ी GM एरिक ब्लोमक्विस्ट के साथ ड्रॉ किया वही WIM रुचा पुजारी ने IM जोनास हैकर  के साथ ड्रॉ किया 

 

कल समाप्त हो जाएगा इवेंट 

Fagernes GM Open 2023 में दुनिया भर के 25 देशों के कुल 92 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है जिनमें से 14 ग्रैंडमास्टर , 21 इंटरनेशनल मास्टर्स , 2 WGM और एक WIM है | इस टूर्नामेंट का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2023 तक  IO IA हैंस ओलाव लहलुम द्वारा सोत्रा एसके और इनलैंडेट सजकक्रेट्स के सहयोग से नॉर्वे में स्कैंडिक वाल्ड्रेस होटल में किया जा रहा है | 9 राउंड के इस स्विस लीग टूर्नामेंट का टाइम कंट्रोल 100 मिनट है 

ये भी पढ़ें:- IM चक्रवर्ती रेड्डी ने जीता CCS शतरंज फेस्टिवल Classic रेटिंग ओपन

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़