ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय मैचChessable Masters प्ले-इन में हुई Le Liem की जीत

Chessable Masters प्ले-इन में हुई Le Liem की जीत

Chessable Masters प्ले-इन में हुई Le Liem की जीत

Chessable Masters प्ले-इन में 147 हाई रेटिड खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए ग्रैंडमास्टर्स
Le Liem , Levon Aronian, Vladimir Fedoseev, और Vladislav Artemiev  अंत में शीर्ष
पर रहे और उन्होंने शतरंज मास्टर्स 2023 के डिवीजन 1 के लिए क्वालफाइ कर लिया है , अब वो
नॉकआउट स्टेज में  ग्रैंडमास्टर्स मैग्नस कार्लसन , हिकारू नाकामुरा, वेस्ली सो और फैबियानो
कारुआना के साथ शामिल होंगे | 

 

 

 Liem ने की थी इवेंट की काफी मजबूत शुरुआत 

प्ले-इन में Le Liem ने स्पष्ट रूप से प्रथम स्थान हासिल किया , 7.5 अंकों के साथ वो अपराजित रहे थे , उन्होंने इस इवेंट की शुरुआत 4-0 के परफेक्ट स्कोर के साथ की जिसमें GM अलिर्ज़ा फ़िरोज़ा के खिलाफ उनकी बेहतरीन जीत भी शामिल है | अरोनियन भी इस इवेंट में अपराजित रहे और दूसरा स्थान प्राप्त किया , आधे अंक से पीछे रहने के बाद उन्होंने आखरी राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को काफी कड़ा मुकाबला दिया और जीत की पोजीशन में तीन बार के  दोहराव को  भी नज़रअंदाज़ कर दिया | 

 

 

Fedoseev ने दी नोदिरबेक को इवेंट की पहली हार 

7वें राउंड में अरोनियन ने  GM अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी , उस मैच में उन्होंने अपनी स्पष्ट नेतृत्व वाली तकनीक दिखाते हुए एक अतिरिक्त मोहरे को अंत में जीत में परिवर्तित कर दिया था |  Fedoseev ने इवेंट में अपना शानदार फॉर्म तब दिखाया जब छठे राउंड में उन्होंने GM नोदिरबेक अब्दुस्सत्तोरोव को उनकी इवेंट की पहली हार दी , अंत में Fedoseev तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे | 

 

 

ये खिलाड़ी भी है टॉप 8 में शामिल 

चार और ग्रैंडमास्टर्स : व्लादिस्लाव आर्टेमिएव, मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव, मैक्सिम चिगेव, और डेनिस लाज़ाविक 6.5 अंकों के साथ टॉप 8 में समाप्त हुए | Chessable मास्टर्स चैंपियंस शतरंज टूर 2023 का दूसरा चरण है जो की ग्लोबल चैंपियनशिप  के साथ पिछले चैंपियंस चेस टूर एडिशन की बेहतरीन विशेषताओं का संयोजन करने वाला एक बड़ा शतरंज सर्किट है | इस टूर में कुल 6 इवेंट्स शामिल है वो भी  $ 2,000,000 की पुरस्कार राशि के साथ | 

 

ये भी पढ़े:- Shaastra रैपिड रेटिंग ओपन 2023: 15 खिलाड़ी 4/4 के स्कोर पर

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़