ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय मैचMeltwater Champions Tour:भारतीय खिलाड़ी करेंगे कार्लसन से मुकाबला

Meltwater Champions Tour:भारतीय खिलाड़ी करेंगे कार्लसन से मुकाबला

Meltwater Champions Tour:भारतीय खिलाड़ी करेंगे कार्लसन से मुकाबला

Meltwater Champions Chess Tour 2022 सीजन का फाइनल आज रात से शुरू हो रहा है ,
टूर के चैम्पीयन मैग्नस कार्लसन के साथ जान-क्रिज्सटॉफ डूडा, लीम क्वांग ले, वेस्ली सो, शखरियार
मामेद्यारोव, आर प्रग्नानंदा, अर्जुन एरिगैसी और अनीश गिरी भी इसमें शामिल होंगे | चार खिलाड़ी
– कार्लसन, सो, प्रज्ञानानंदा और गिरि अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में SHACK15 से
मुकाबला करेंगे वही बाकी चार खिलाड़ी ऑनलाइन और इन-पर्सन हाइब्रिड राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट
में एक दूसरे के साथ मुकाबला करेंगे |

 

ये है टूर्नामेंट का schedule 
इस टूर्नामेंट का schedule कुछ इस प्रकार है :- 8 खिलाड़ी राउंड रॉबिन टूर्नामेंट खेलेंगे , प्रत्येक मैच हर दिन खेला जाएगा जिसमें चार गेम शामिल होंगे | विजेता वो खिलाड़ी होगा जो सबसे ज्यादा अंक और नकद अर्जित करेगा | 

 

कार्लसन की नज़रे होंगी अपनी पाँचवी जीत पर 
मेल्टवाटर चैम्पियंस शतरंज टूर 2022 के चैम्पियन मैग्नस कार्लसन की नज़रे इस सीजन की अपनी पाँचवी जीत पर होगी , उनके साथ पूर्व विश्व फिशर रैंडम चैंपियन वेस्ली सो भी शामिल होंगे जो इस साल अपने टूर  की शुरुआत करेंगे ,वही आर प्रज्ञानानंद और अनीश गिरी सीजन की अपनी पहली टूर्नामेंट जीत पाने की कोशिश करेंगे | जान-क्रिज़िस्तोफ़ डूडा ने पिछले महीने एमचेस रैपिड जीता था और शखरियार उसके रनर-अप रहे थे | 

 

टूर की कुल पुरस्कार राशि 
इस टूर की कुल पुरस्कार राशि $1,600,000 है , फाइनल की कुल पुरस्कार राशि  $210,000 है , जो खिलाड़ी चार गेम का एक मैच जीतता है उसे $7500 भी मिलेंगे | टाई breaks के मामले में , विजेता को  $5000 और  दूसरे खिलाड़ी को $2,500 मिलेंगे |
ये भी पढ़ें :- Chinese Championship 2022: ये दो खिलाड़ी बने नए चैंपियंस
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़