ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय मैचWomen’s Candidates: पूल बी में प्रतिस्पर्धा करेंगी ये 4 खिलाड़ी

Women’s Candidates: पूल बी में प्रतिस्पर्धा करेंगी ये 4 खिलाड़ी

Women’s Candidates: पूल बी में प्रतिस्पर्धा करेंगी ये 4 खिलाड़ी

Women’s Candidates टूर्नामेंट के पूल A की विजेता बनी थी  Lei Tingjie और अब इस टूर्नामेंट
के पूल बी के खिलाड़ियों का मैच होने जा रहा है , जो भी इसका विजेता होगा वो अगले साल Lei के
साथ फाइनल मैच में मुकाबला करेगा | पूल बी के मैच 29 नवंबर से 11 दिसंबर तक उज्बेकिस्तान के
शहर खिवा में होटल Farovon खिवा में आयोजित किए जाएंगे | इस लेख में हम आपको उन खिलाड़ियों
के बारे में बताएंगे जो इसमें प्रतिस्परधा करनें वाली है | 

 

एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना

एलेक्जेंड्रा का जन्म ऑरस्क में 28 सितंबर 1998 को हुआ था , उनके पिता भी एक शतरंज खिलाड़ी है
और बचपन से ही उन्होंने एलेक्जेंड्रा को शतरंज सीखने में काफी मदद की है | गोर्याचकिना ने काफी
जल्दी अपने उम्र के वर्ग में एक प्रमुख स्थान हासिल कर लिया था , और अंडर 10  और अंडर 14 विश्व
यूथ चैम्पीयनशिप भी अपने नाम कर ली थी | एलेक्जेंड्रा दो बार विश्व जूनियर अंडर 20 चैम्पीयन और
2 बार रूस की महिला चैम्पीयन भी बन चुकी है |

 

एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक 

कोस्टेनियुक का जन्म 1984 में 23 अप्रैल को रूस के Perm शहर में हुआ था , 1985 में उनका परिवार
मॉस्को आ गया था जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया | एलेक्जेंड्रा बचपन से ही शतरंज में काफी अच्छी
थी और 14 वर्ष की उम्र में ही महिला ग्रंड्मास्टर बन गई थी , वो 12 वीं महिला विश्व चैम्पीयन भी है
और 3 बार चेस Olympiad भी जीत चुकी है |

 

कटेरिना लगनो

लगनो का जन्म 1989 में 27 दिसंबर को यूक्रेन के शहर लविव में हुआ था , उन्होंने 2 वर्ष की उम्र में
ही शतरंज खेलना शुरू कर दिया था , जब वो 7 वर्ष की हुई तो अंडर -10 की लड़कियों में से यूक्रेन
चैम्पीयन भी बन गई थी | इसके बाद वो अंडर-12 लड़कियों में से लगातार 3 बार नैशनल चैम्पीयन
भी बनी थी | लगनो 2 बार की युरोपियन चैम्पीयन भी रह चुकी है , 2014 में उन्होंने महिला विश्व
रैपिड चैम्पीयन का टाइटल अपने नाम किया था | 

 

Tan Zhongyi 

Tan चीन की ग्रेंड मास्टर है और पूर्व विश्व वर्ल्ड क्लास चैम्पीयन भी , उन्होंने कई युवा इवेंट्स जीते है
जिसमें विश्व यूथ अंडर-10 गर्ल्स चेस चैम्पीयनशिप और विश्व यूथ अंडर-12 गर्ल्स चेस चैम्पीयनशिप भी
शामिल है | साल 2013 में उन्होंने  चीन का महिला मास्टर टूर्नामेंट जीता थ और 2014 में शरजाह में
हुई एशियाई महिला ब्लिट्ज चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी | साल 2015 उनके लिए एक सफल
वर्ष साबित हुआ जब उन्होंने कई अच्छे परिणाम प्राप्त किए | 

 

ये भी पढ़ें :- FICCI इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2022: AICF ने जीता ये अवार्ड

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़