sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय मैचमोंटे कार्लो में शुरू हो गया है Women's Candidates टूर्नामेंट

मोंटे कार्लो में शुरू हो गया है Women’s Candidates टूर्नामेंट

शतरंज का  Women’s Candidates Tournament  24 अक्टूबर को एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ मोंटे-कार्लो के  ग्लैमरस होटल हर्मिटेज में शुरू गया है | समारोह में सबसे पहले मीडिया रीसेप्शन हुआ था जहा सभी journalists को खिलाड़ियों के साथ समय बिताने का मौका मिला , इसी के साथ उन्होंने खिलाड़ियों से सवाल भी पूछे और उनकी तस्वीरे भी ली | इवेंट में कई बड़े अतिथि शामिल थे जिनमें से कई लोगों ने प्रेरणादायक भाषण भी दिए | इस लेख में हम आपको कार्यक्रम का schedule बताएंगे और साथ ही इवेंट में हिस्सा ले रही खिलाड़ियों के बारे में भी थोड़ी जानकारी देंगे | 

 

इवेंट का Schedule 
25 और 26 अक्टूबर 
Quarter Finals गेम 1 और 2 
28 और 29 अक्टूबर 
Quarter Finals गेम 3 और 4 
30 अक्टूबर 
Quarter Final टाई ब्रेक 
1 और 2 नवंबर 
सेमी फाइनल गेम 1 और 2 
4 और 5 नवंबर 
सेमी फाइनल गेम 3 और 4 
6 नवंबर 
सेमी फाइनल  टाई ब्रेक

 

Humpy Koneru
हम्पी भारत की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी में से एक है , उन्होंने साल 2000 और 2002 में ब्रिटिश महिला चैम्पीयनशिप जीती थी , और 2003 में उन्होंने भारत महिला चैम्पीयनशिप भी जीती थी | साल 2002 में ही वो 15 वर्ष की उम्र में विश्व की  सबसे कम उम्र की महिला ग्रंड्मास्टर बन गई थी | हम्पी ने अपने करियर के दौरान कई टूर्नामेंट जीते है | 2003 में उन्हें अर्जुना अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है | साल 2007 में उन्होंने भारत सरकार के द्वारा खेल में अपने योगदान के लिए पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था | 

 

Mariya Muzychuk
मारिया यूक्रेन की बेहतरीन खिलाड़ी है , 2015-16 तक वो महिला विश्व चैम्पीयन रह चुकी है और 2018 में वो इस चैम्पीयनशिप के सेमी फाइनल में भी पहुँची थी |  इन्होंने महिला ग्रैंड प्रिक्स 2022-23 में भी स्थान अर्जित कर लिया है | जब मारिया महज 7 वर्ष की थी तभी से उन्होंने युवा चैम्पीयनशिप में भाग लेना शुरू कर दिया था और वो उन चैम्पीयनशिप को जीतती भी थी | उनको सबसे ज्यादा पहचान तब मिली जब उन्होंने 2015 में सभी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को को मात दे कर विश्व महिला चैम्पीयनशिप जीती | 

 

Tingjie Lei
 Lei चीन की बेहतरीन खिलाड़ी है । उनका जन्म 1997 में हुआ था , उन्हें बचपन से ही शतरंज खेलने का काफी शौक था  , साल 2014 में जब Lei 17 वर्ष की थी तो उन्होंने चौथा चीन महिला मास्टर्स टूर्नामेंट जीता था जिसके बाद उन्हें FIDE द्वारा महिला ग्रंड्मास्टर का टाइटल दिया गया था  , वहा से उनके करियर को एक नई उड़ान मिली  | इसके बाद Lei ने कई टूर्नामेंट जीते और 2017 में आखिरकर ग्रंड्मास्टर का टाइटल भी हासिल कर लिया | 

 

Anna Muzychuk
अन्ना शतरंज के इतिहास में 2600 एलो अंक पार करने वाली चौथी महिला है , उन्होंने रैपिड और ,blitz में भी कई रैंक अपने नाम की है | ग्रैंड प्रिक्स के पिछले संस्करण में भी उन्होंने 7 वां स्थान हासिल किया था | 2021 में हुए FIDE महिला वर्ल्ड कप में भी वो सेमी फाइनल तक पहुँची थी | अन्ना दो बार विश्व रैपिड चैम्पीयन बन चुकी है | 2016 में अन्ना को सर्वश्रेष्ठ महिला शतरंज खिलाड़ी के रूप में  FIDE Caissa पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था | 

ये भी पढ़े:- ये है विश्व के टॉप 5 शतरंज खिलाड़ी

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।
चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

सबसे अधिक लोकप्रिय