sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ीNiemann ने Carlsen के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, की पैसों की मांग

Niemann ने Carlsen के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, की पैसों की मांग

Niemann Filed case against Carlsen: अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर हैंस नीमन (Hans Niemann), जिन्होंने पिछले महीने खुद को एक धमाकेदार धोखाधड़ी कांड के केंद्र में पाया था। दुनिया के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन ने उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। अब इस केस में एक नया मोड आ गया है। दरअसल इस केस में अभी तर आलोचनाओं का सामना कर रहे हंस नीमन एक बड़ा कदम उठाया है। 

हंस नीमन ने विश्न के नंबर वन खिलाड़ी और उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले मैग्नस कार्लसन के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दायर किया है। 

इतने रुपए की  Hans Niemann ने की है मांग

Niemann Filed case against Carlsen: हंस नीमन ने कार्लसन पर मुकदमा दर्ज करते हुए उनसे रुपयों की भी मांग की है। दरअसल हंस नीमन के मुताबिक कार्लसन द्वारा लगाए आरोप से उन्हें काफी नुकसान हुआ है इसीलिए उन्होंने कार्लसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुआवजे की मांग की है।  इस मुकदमे के तहत हंस नीमन मैग्नस कार्लसन से $ 100 मिलियन (£ 89m)  की मांग की है।
हंस नीमन ने कार्लसन के खिलाफ बदनामी और गैरकानूनी बहिष्कार और व्यवसाय में घोर हस्तक्षेप का आरोप लगाया है।  4 सितंबर को जब 19 वर्षीय नीमन ने सिंकफील्ड कप (Sinquefield Cup) में Carlsen  ने अचानक अपना नाम वापस ले लिया था और हंस नीमन पर चीटिंग करने का आरोप लगाया था। 

नीमन ने आरोप को खारिज़ किया था

Niemann Filed case against Carlsen: नीमन ने सिंकफील्ड कप में एक साक्षात्कार में इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने ऑनलाइन शतरंज में 12 और 16 साल की उम्र में धोखा दिया था, लेकिन कभी भी ओवर-द-बोर्ड शतरंज में किसी को धोखा नहीं दिया है।
 26 सितंबर को, कार्लसन ने एक बयान दिया था  जिसमें नीमन पर नीमन द्वारा स्वीकार किए जाने से अधिक खेलों में धोखा देने का आरोप लगाया गया था। और अमेरिकी नहीं खेलने की कसम खाई थी। 4 अक्टूबर को, कार्लसन द्वारा आरोप लगाने के लगभग एक महीने बाद, Chess.com ने 72-पृष्ठ की एक रिपोर्ट जारी की जिसमें आरोप लगाया गया कि नीमन ने 100 से अधिक ऑनलाइन गेमों में “संभावित धोखा” दिया था, हाल ही में अगस्त 2020 तक, जब वह 17 वर्ष का था। 

 

यह भी पढ़ें-  अब Chess में 2 नहीं 3 खिलाड़ी खेलेंगे एक साथ, जानें क्या है Triwizard Chess!

Gyanendra Tiwari
Gyanendra Tiwarihttps://thechesskings.com/
नमस्कार, मेरा नाम ज्ञानेंद्र है और मैं एक शौकिया शतरंज खिलाड़ी और ब्लॉगर हूं। मुझे शतरंज की कहानियां बहुत पसंद हैं और मैं इस अद्भुत खेल पर वीडियो, लेख और ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से अपनी राय साझा करना चाहता हूं।
चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

सबसे अधिक लोकप्रिय