ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामChessKid Cup 2023: डिवीजन I के लिए क्वालीफाई हुए ये खिलाड़ी

ChessKid Cup 2023: डिवीजन I के लिए क्वालीफाई हुए ये खिलाड़ी

ChessKid Cup 2023: डिवीजन I के लिए क्वालीफाई हुए ये खिलाड़ी

ग्रैंडमास्टर्स अलीरेज़ा फ़िरोज़ा, किरिल शेवचेंको, दिमित्रिज कोलार्स, अनीश गिरी और लेवोन
अरोनियन ने 144 प्लेयर्स की फील्ड में अपनी लड़ाई लड़ी जिनमें ज्यादातर खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर
थे और चैंपियंस शतरंज टूर ChessKid Cup 2023 के डिवीजन I के लिए मैच प्ले के माध्यम
से क्वालीफाई किया , अब वो ग्रैंडमास्टर्स हिकारु नाकामुरा , फैबियानो कारूआना और नोदिरबेक
अब्दुसत्तोरोव में शामिल होंगे जो पहले से ही पिछले CCT इवेंट के नॉकआउट में क्वालीफाई कर
चुके हैं |

 

एंटन ने की स्विस में सबसे अच्छी शुरुआत 

स्विस सेगमेंट में चार खिलाड़ी- फिरोजा, अलेक्सांद्र शिमानोव, जूल्स मौसार्ड और जोर्डन वैन फॉरेस्ट 9 गेमों में से 7 अंकों के साथ पहले स्थान पर है | GM डेविड एंटन गुइजारो ने स्विस में  सबसे अच्छी शुरुआत की , चौथे राउंड तक वो 4/4 अंकों के पूर्ण स्कोर के साथ आखिरी प्लेयर थे पर दूसरे राउंड में GM डेविड नवारा पर उनकी शानदार जीत दिन की सबसे बेहतरीन गेम थी | 

 

 फिरोजा ने दी  एंटोन को शानदार मात

पांचवें राउंड में GM लेवोन अरोनियन के साथ ड्रॉ के बाद  एंटोन का अपराजित रन छठे राउंड में समाप्त हो गया जब वो विश्व नंबर 4  खिलाड़ी फिरोजा से  हारे | फ्रेंच-ईरानी प्लेयर  फिरोजा ने  एंटोन को महज 24 चालों में हरा दिया था ,इस जीत के बाद उन्होंने अगली तीन गेम ड्रॉ की और सात अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे | इस सफलता के बावजूद एंटोन फिर भी 6.5 अंकों के साथ टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहे | 

 

ये खिलाड़ी  डिवीजन I में प्रथम स्थान के लिए लड़ेंगे 

इसी बीच GM फ्रांसिस्को वैलेजो पोंस , गिरी और अरोनियन  ने लगातार हराने के बाद  शिमानोव 7वें राउंड में फिरोजा के साथ लीड में शामिल हो गए | बात करे वैन फॉरेस्ट की तो उन्होंने चौथे राउंड में एक गेम हारी थी पर अपनी बाकी गेम जीतने में वो सफल रहे | GM दिमित्री आंद्रेइकिन के साथ ड्रॉ करने के बाद उन्होंने आखिरी राउंड में वापसी करते हुए जीत हासिल की थी | एरोनियन, गिरी, आंद्रेइकिन, एंटोन, कोलार्स और शेवचेंको 6.5 अंकों के साथ टॉप 10 स्थानों में है और अब डिवीजन I में प्रथम स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे | 

ये भी पढ़े:- Bucharest Grand Prix रैपिड 2023 में मैक्सिम की जीत

  • सीरीज/टूर्नामेंट का नाम
  • Chesskid Cup
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़