ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामChinese Championship 2022: ये दो खिलाड़ी बने नए चैंपियंस

Chinese Championship 2022: ये दो खिलाड़ी बने नए चैंपियंस

Chinese Championship 2022: ये दो खिलाड़ी बने नए चैंपियंस

इस साल ही शतरंज Chinese Championship 2 नवंबर से 11 नवंबर तक जिआंगसु प्रांत के जिंगहुआ
में आयोजित की गई थी और इस टूर्नामेंट में ओपन और महिला वर्ग दोनों के इवेंट रखे गए थे |
दोनों ही इवेंट 12 प्लेयर्स राउंड रॉबिन और classical टाइम के साथ खेले गए थे | अपने -अपने
वर्ग में जीत हासिल कर चीन के नए चैंपियन  दाई चांगरेन और टैन झोंग्यी बन गए है | 

 

ओपन इवेंट में कोई खिलाड़ी नहीं रहा नाबाद
इस टूर्नामेंट में चीन के टॉप  खिलाड़ी मौजूद नहीं थे , ओपन इवेंट में दाई चांगरेन ने 7/11 के स्कोर के साथ सनसनी पैदा कर दी थी और प्रथम स्थान हासिल किया था | चांगरेन से बस आधा अंक पीछे 6½/11 के स्कोर के साथ झाओ जून ने दूसरा स्थान हासिल किया था , दो प्लेयर्स के बीच तीसरे स्थान के लिए टाई हुआ जिसके बाद जू जियांग्यु  को कांस्य पदक हासिल हुआ | पूरे टूर्नामेंट में काफी करीबी प्रतियोगिता रही थी और किसी भी खिलाड़ी ने नाबाद रह कर टूर्नामेंट समाप्त नहीं किया |  

 

ऐसा रहा महिलाओं का इवेंट 
महिलाओं के इवेंट में काफी अलग सिनेरियो देखने को मिला क्यूंकि रेटिंग favourite खिलाड़ी टैन झोंग्यी ये इवेंट पर हावी दिखी , जिओ यी से हारने के बाद भी उन्होंने 9/11  का प्रभावशाली स्कोर बनाया और अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी से 1½  अंक आगे रह कर पहला स्थान हासिल किया , ये जीत उनके करियर की दूसरी  राष्ट्रीय  जीत थी | इस इवेंट में दूसरा स्थान  Xiao ने हासिल किया , तीसरे स्थान के लिए दो खिलाड़ियों के बीच टाई हुआ था जिसके बाद टाई ब्रेक के आधार पर गुओ क्यूई को तीसरा स्थान हासिल हुआ | 

ये भी पढ़ें :- यू यांग्यी ने जीता Fall Classic, इस भारतीय को मिला दुसरा स्थान

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़