ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामफेडोसेव बने Sunway Formentera Open 2023 के विजेता

फेडोसेव बने Sunway Formentera Open 2023 के विजेता

फेडोसेव बने Sunway Formentera Open 2023 के विजेता

दूसरे Chessable Sunway Formentera Open 2023 के फाइनल राउंड में लियोन ल्यूक
मेंडोंका ने प्रणव वेंकटेश के शानदार  रन को समाप्त किया | किशोरियों की लड़ाई में प्रणव
का एडवांस Caro-Kann उनके दृष्टिकोण से उस तरह नहीं निकला जैसा वो चाहते थे |
लियोन ने खूबसूरती से अपने मोहरों का इस्तेमाल किया और स्थिति संबंधी समझ प्रदर्शित की |

 

चार खिलाड़ियों का स्कोर था सामान

फेडोसेव, कार्तिक वेंकटरमन, प्रणव वी और लियोन चारों ने 7/10 का सामान स्कोर बनाया ,  फेडोसेव ने चैंपियन बनने के लिए कार्तिक के खिलाफ आर्मागेडन  में जीत हासिल की थी इसलिए प्लेऑफ के नतीजों के मुताबिक  कार्तिक को दूसरा स्थान मिला | IM प्रणीत वुप्पला, GM अरविंद चित्रंबरम और GM आर्यन चोपड़ा ने क्रमश: पांचवां, छठा और सातवां स्थान हासिल किया ,तीनों का स्कोर 6.5/10 था | 

 

फाइनल राउंड में थी प्रणव के पास बढ़त 

GM प्रणव वेंकटेश के पास फाइनल राउंड में एकमात्र बढ़त थी , हालांकि आखिरी राउंड की हार और पेलीऑफ़ की गेमों ने स्टैन्डींग को थोड़ा बदल दिया | फाइनल राउंड और प्लेऑफ के बाद केवल GM कार्तिक वेंकटरमण ने अपना दूसरा स्थान कायम रखा | बता दे टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि  €20500 थी जिसमें से टॉप तीन पुरस्कार €3000, €2000 और €1000 थे | 

 

स्पेन में आयोजित हुआ था ये इवेंट 

Formentera Open 2023 के ग्रुप A में विश्वभर के 18 देशों से कुल 57 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिनमें से 19 ग्रैंडमास्टर , 11 इंटरनेशनल मास्टर्स , 2 WIM और 2 WGM भी थे | इस  ग्यारह दिवसीय दस-राउंड स्विस लीग रेटिंग टूर्नामेंट का आयोजन स्पेन में  होटल क्लब सनवे पुंटा प्राइमा द्वारा  18 अप्रैल से 28 अप्रैल तक किया गया था , इवेंट का टाइम कंट्रोल 40 चालों के लिए 30 मिनट था  + 30 सेकंड की वृद्धि के साथ |

ये भी पढ़े:- शनमुखा पुली बने SBI Life ऑल इंडिया रेटिंग ओपन 2023 के विजेता

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़