ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामGM एलेक्जेंडर ने जीता La Roda Open 2023, अरविंद को मिला दूसरा...

GM एलेक्जेंडर ने जीता La Roda Open 2023, अरविंद को मिला दूसरा स्थान

GM एलेक्जेंडर ने जीता La Roda Open 2023, अरविंद को मिला दूसरा स्थान

49वें  La Roda Open 2023 के फाइनल राउंड में GM एलेक्जेंडर फीयर ने GM अरविंद
चित्रंबरम के साथ मैच ड्रॉ किया पर बेहतर टाई ब्रेक की वजह से ब्राजील के नंबर दो खिलाड़ी 
एलेक्जेंडर टूर्नामेंट के विजेता बन गए वही अरविंद को दूसरे स्थान से संतुष्ट होना पड़ा | कुल 7
खिलाड़ियों ने 7/9 का स्कोर बनाया था , GM प्रणव वेंकटेश, GM इनियन पी और GM एस एल
नारायणन ने क्रमश तीसरा , चौथा और पाँचवा स्थान हासिल किया वही GM विग्नेश एन आर
ने 6.5/9 के स्कोर के साथ 10वां स्थान हासिल किया | 

 

इस टूर्नामेंट में कुल 5 भारतीय खिलाड़ी टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे , इवेंट की कुल पुरस्कार राशि  €15000 थी जिसमें से टॉप 3 पुरस्कार  €3500, €2200 और  €1000  थे | बता दे लगातार चार टूर्नामेंट जीतने के बाद ये 2023 में अरविंद का पहला रनर-अप फिनिश है जो की काफी प्रभावशाली है | 

 

177 खिलाड़ियों ने लिया था इवेंट में भाग 

2023 में GM अरविंद चित्रंबरम के शानदार प्रदर्शन के अलावा GM प्रणव वेंकटेश , GM इनियन पी और GM  विग्नेश एनआर , चारों इस इवेंट में कुछ रेटिंग अंक हासिल करने में सफल रहे है |  अरविंद, इनियान और एस एल नारायणन जो की टॉप 10 में रहे वो इस प्रतियोगिता में अपराजित भी रहे | La Roda Open 2023  में विश्वभर के कुल 22 देशों से 177 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनमें से 16 ग्रैंडमास्टर्स , 7 इंटरनेशनल मास्टर्स और एक WIM थी | 

 

स्पेन में हुआ था इवेंट का आयोजन 

इस इवेंट का आयोजन 5 से 9 अप्रैल 2023 तक स्पेन के ला रोडा में काजा ब्लैंका में क्लब अजेद्रेज़ टोर्नोस ला रोडा द्वारा किया गया था , 9 राउंड के इस स्विस लीग टूर्नामेंट का टाइम कंट्रोल 90 मिनट था 30 सेकंड की वृद्धि के साथ | La Roda Open इवेंट का 50वां संस्करण अगले साल 27 से 31 मार्च को आयोजित होगा और इसकी पुरस्कार राशि भी बढ़कर €20000 कर दी गई है | 

ये भी पढ़े:-  ऑल इंडिया फिडे रेटिंग टूर्नामेंट: छठे राउंड में ईशान की शानदार जीत

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़