ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामबाउर ने जीता 10वां Martinique ओपन, प्रियंका दूसरे स्थान पर

बाउर ने जीता 10वां Martinique ओपन, प्रियंका दूसरे स्थान पर

बाउर ने जीता 10वां Martinique ओपन, प्रियंका दूसरे स्थान पर

10वें Martinique ओपन-जोएल ग्रैटियन मेमोरियल  में GM  क्रिश्चियन बाउर , WGM प्रियंका
नुटक्की और GM कार्तिक वेंकटरमण ने 7/9 का स्कोर बनाया पर बेहतर टाई-ब्रेक की वजह
से क्रिश्चियन बाउर ने टूर्नामेंट जीत लिया | प्रियंका और कार्तिक को क्रमश दूसरा और तीसरा
स्थान मिला | एशियन कॉन्टिनेन्टल महिला 2022 की सिल्वर मेडल विजेता प्रियंका ने आखरी
दो राउंड में दो ग्रैंडमास्टर्स रोमेन एडौर्ड और  हर्षा भरतकोटी को हराया था और मजबूती से
दूसरा स्थान प्राप्त किया | 

 

इतनी थी इवेंट की कुल पुरस्कार राशि 

इवेंट के फाइनल राउंड में WIM मौनिका अक्षय ने मौजूदा नेशनल सीनियर 2022 चैंपियन कार्तिक को ड्रॉ पर रोक दिया था जिस वजह से उन दोनों की ही चैंपियनशिप जीतने की उम्मीदें टूट गईं | बता दे इस टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि €12200 थी जिसमें से टॉप तीन विजेताओं को €3000, €2000 और €1300 इनाम के रूप में दी गई है | 

 

प्रियंका को मिला सर्वश्रेष्ठ महिला का पुरस्कार 

इस टूर्नामेंट में प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार भी मिला है वही मौनिका ने ओवरॉल स्टैन्डींग में 7वां स्थान हासिल किया और सर्वश्रेष्ठ महिला वर्ग में दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया और एक अन्य कैटेगरी में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया | Martinique ओपन का ये 10वां संस्करण लिग डी एचेक्स डी मार्टीनिक द्वारा जोएल ग्रैटियन की याद  में आयोजित किया गया था | जोएल ने 1985 में मार्टीनिक शतरंज लीग के निर्माण के बाद से इसके लिए काम किया था , 23 सितंबर 2022 को उनका निधन हो गया था | 

 

फ़्रांस में आयोजित हुआ था इवेंट 

इस टूर्नामेंट में दुनियाभर के चार देशों से कुल 62 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनमें से 4 ग्रैंडमास्टर्स , एक WGM और एक WIM थी | इवेंट का आयोजन 3 से 7 अप्रैल तक फ्रांस के सेंट लूस में होटल करिबिया में लिग डी एचेक्स डी मार्टीनिक ने किया था | 9 राउंड के इस स्विस लीग रेटिंग टूर्नामेंट का टाइम कंट्रोल 90 मिनट था वो भी 30 सेकंड की वृद्धि के साथ | 

ये भी पढ़े:- इयान नेपोमनियाचची ने जीता वर्ल्ड चैंपियनशिप का दूसरा मैच

  • सीरीज/टूर्नामेंट का नाम
  • Martinique Open
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़