ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ीGM  हिकारू नाकामुरा ने जीता Bullet Brawl

GM  हिकारू नाकामुरा ने जीता Bullet Brawl

GM  हिकारू नाकामुरा ने जीता Bullet Brawl

Chess.com के नवीनतम  टाइटल्ड arena Bullet Brawl में 65 जीत , चार ड्रॉ और 12 हार के
बाद GM  हिकारू नाकामुरा विजेता बनकर सामने आए है , इस जीत के लिए उन्हें इनाम में 
$ 1,000 की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई है | GM डैनियल नारोडिट्स्की और जोस मार्टिनेज
अल्कांतारा ने इस इवेंट में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया | ये 1+0 इवेंट विश्व के कई
टॉप बुलेट उत्साही लोगों  साथ लाया और टूर्नामेंट में काफी तेजतर्रार रणनीति , tactics और
टाइम स्क्रैम्बल भी देखने को मिले | 

 

इवेंट में थे कई मजबूत खिलाड़ी 

अपने व्यस्त Schedule होने के बावजूद नाकामुरा ने अपनी ट्रॉफी कैबिनेट के लिए और एक ऑनलाइन टूर्नामेंट जीत प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की | दो घंटे तक चले इस इवेंट में GM हाइक मार्टिरोसियन, सर्गेई झिगाल्को और  GM अमन हैम्बलटन सहित कई खिलाड़ियों ने अमेरिका के नंबर 1 खिलाड़ी नाकामुरा के लिए थोड़ी मुश्किल जरूर पैदा की पर अंत में हिकारु की दबाव में भी शांत रहने की क्षमता उन्हें जीत दिलाने में सफल रही | 

 

नाकामुरा ने चली अनोखी चाल 

इवेंट में एक ऐसा क्षण आया था जिस पर ढेरों व्यूज भी है , उंसमे NM “chesselephant” के खिलाफ नाकामुरा ने ना केवल  अपने प्रतिद्वंदी के रुक और दो जुड़े हुए प्यादों के खिलाफ बचाव के लिए अपने एकमात्र रुक का इस्तेमाल किया बल्कि उन्होंने मैच को अंजाम देने के लिए एज प्री मूव ट्रिक का भी इस्तेमाल किया जो checkmate में समाप्त हुई | 

 

नैरोडिट्स्की ने भी किया मजबूत प्रदर्शन 

नैरोडिट्स्की ने 60 जीतों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था जिसके लिए उन्हें इनाम में $750 मिले , इस आकर्षक शो में नारोडिट्स्की के सबसे प्रभावशाली रूपांतरणों में से एक में 5 सीधे प्री-मूव शामिल थे जो चेकमेट का कारण भी बने | नैरोडिट्स्की  शुरुआती लीड लेने में सक्षम थे पर उनकी  प्रथम स्थान पाने की उम्मीद पर पनि फिर गया था क्यूंकि नाकामुरा के साथ हुए मुकाबलों में में वो उनकी विनिंग स्ट्रीक नहीं तोड़ पाए | 

ये भी पढ़े:- अभिजीत गुप्ता ने जीता इंटरनेशनल Graz ओपन 2023

  • सीरीज/टूर्नामेंट का नाम
  • Bullet Brawl
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़