ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामGM कृष्णन ससीकिरण बने Liffre Open जीतने वाले पांचवे भारतीय

GM कृष्णन ससीकिरण बने Liffre Open जीतने वाले पांचवे भारतीय

GM कृष्णन ससीकिरण बने Liffre Open जीतने वाले पांचवे भारतीय

ग्रंड्मास्टर कृष्णन ससीकिरण ने 8वां Liffre Open 2022 टूर्नामेंट जीत लिया है , अंत में उनका कुल स्कोर
7.5/9 था | दूसरा स्थान बुल्गारिया के GM मोमचिल निकोलोव ने 7/9 के स्कोर के साथ हासिल किया है ,
तीसरा स्थान IM सायंतान दास ने 6.5 के स्कोर के साथ हासिल किया है | इस टूर्नामेंट में दो category थी
और इसकी कुल पुरस्कार राशि €5070 थी, इवेंट के टॉप 3 पुरस्कार थे €1000 ,€800 और €600 | 

 

5 भारतीय जीत चुके है  Liffre Open 
बता दे इसी साल GM कृष्णन शशिकिरन ने फागर्नेस ओपन 2022 और 44वें शतरंज ओलंपियाड 2022 में गैप्रिंडाशविली कप भी जीता था | अब कृष्णन 8वें लिफ्रे ओपन इवेंट को जीतने वाले पाँचवे भारतीय बन गए है | ये टूर्नामेंट 2015 से आयोजित होता आ रहा है और भारत के खिलाड़ियों ने हमेशा ही इसमें उम्दा प्रदर्शन किया है | इस साल इस इवेंट की कैटेगरी बी में भारत की दूसरे खिलाड़ी संकेत मेहता नहन और आदित्य आनंद ने 7/9 अंक हासिल कर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया | 

 

5 देशों के खिलाड़ियों ने लिया था इस टूर्नामेंट में हिस्सा 
इस टूर्नामेंट की  कैटेगरी ओपन में 5 देशों से कुल 86 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनमें से 3 ग्रंड्मास्टर और 4 इंटरनेशनल मास्टर्स थे | ये टूर्नामेंट 22 अक्टूबर को शुरू हुआ था और 28 अक्टूबर को समाप्त हुआ था | इसका आयोजन  इचिकिएर डू पेज़ डी लिफ्रे  द्वारा फ़्रांस में  इंटरजेनरेशनल स्पेस में किया गया था | इवेंट का टाइम कंट्रोल 100 मिनट/40 मूव +30 मिनट/आराम का समय था | 

 

ट्रॉफी पर लिखे है पूर्व विजेताओं के नाम 
फ़्रांस के लिफ्रे में स्थित इंटरजेनरेशनल स्पेस  में कुछ बड़ी -बड़ी ट्रॉफिया लगी हुई है जिन पर टूर्नामेंट के पिछले विजेताओं के नाम लिखे हुए है , इसके 8 में से 5 संस्करण भारतीय खिलाड़ियों द्वारा जीते गए है | 
2015 – स्टेनी जी ए
2016 – थेज कुमार एम एस
2017 – वेंकटेश एम आर
2019 – वियानी एंटोनियो डकुन्हा
अब कृष्णन ससीकिरण पाँचवे खिलाड़ी बन गए है और उनका नाम भी बड़ी ट्रॉफी पर लिखा जाएगा | 
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़