sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामGM लियोन ल्यूक मेंडोंका बने Baku Open 2023 के विजेता

GM लियोन ल्यूक मेंडोंका बने Baku Open 2023 के विजेता

Baku Open 2023 के फाइनल राउंड में GM लियोन ल्यूक मेंडोंका ने IM  प्रणीत वुप्पला पर  शानदार
जीत हासिल की , उनका अंतिम स्कोर GM अलेक्जेंडर इंडजिक और GM व्लादिस्लाव कोवालेव  के
समान 7/9 का था पर बेहतर टाई ब्रेक की वजह से लियोन ने टूर्नामेंट जीत लिया वही इंडजिक और
कोवालेव  को क्रमश दूसरा और तीसरा स्थान मिला |

 

इन तीन भारतीयों ने हासिल किए ये स्थान 

GM सेथुरमन एसपी ने  6.5/9 का नाबाद स्कोर बनाया था और जिसके लिए उन्हें चौथा स्थान मिला वही IM प्रणीत वुप्पला और GM आदित्य मित्तल ने  6/7 के स्कोर के साथ छठा और सातवां स्थान हासिल किया | भारत की नवीनतम IM दिव्या देशमुख ने महिला वर्ग में 5/9 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया | बता दे लियोन के लिए ये टूर्नामेंट जीत  2.5 महीने से भी कम समय में तीसरी रेटिंग ओपन जीत है और पिछले छह ओपन इवेंट में उन्होंने पाँच पोडियम फिनिश भी प्राप्त किए है | 

 

इस साल ल्यूक का प्रतिभाशाली प्रदर्शन 

ल्यूक का इस साल का प्रदर्शन काफी प्रतिभाशाली रहा है सबसे पहले उन्होंने फरवरी में क्रैगेरो रिजॉर्ट ओपन 2023 में तीसरा स्थान हासिल किया और फिर  चेसऑर्ग फेस्टिवल बैड वोरीशोफेन 2023 और 27वीं हिट ओपन 2023 में पहला स्थान प्राप्त किया | इसके बाद La Nucia ओपन में वो चौथे स्थान पर रहे और चेसेबल सनवे फोरमेनेरा 2023 में दूसरे स्थान पर और अब इस महीने Baku ओपन में भी जीत हासिल की | 

 

अज़रबैजान  में हुआ था इवेंट आयोजित 

Baku Open 2023 के ग्रुप A में विश्वभर के 14 देशों से कुल 119 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनमें से 32 ग्रैंडमास्टर , 29 इंटरनेशनल मास्टर्स , 11 WGM और 7 WIM थे | इस इवेंट का आयोजन अज़रबैजान में बाकू क्रिस्टल हॉल में 4 मई से 12 मई 2023 तक अज़रबैजान शतरंज संघ और अज़रबैजान गणराज्य के युवा और खेल मंत्रालय द्वारा किया गया था , इवेंट का टाइम कंट्रोल 40 मिनट था | 

ये भी पढ़े:- Cairns Cup 2023 में मुकाबला करेंगी ये टॉप 10 महिलाएं

  • सीरीज/टूर्नामेंट का नाम
  • Baku Open
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।
चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

सबसे अधिक लोकप्रिय