sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामIM धुलिपल्ला ने जीती कोल्डिंग सिटी चैंपियनशिप 2023

IM धुलिपल्ला ने जीती कोल्डिंग सिटी चैंपियनशिप 2023

SonFlow Cup – कोल्डिंग सिटी चैंपियनशिप 2023 में IM धुलिपल्ला बाला चंद्र प्रसाद ने नाबाद 4/5
का स्कोर बना कर जीत हासिल की , बाला चंद्र की इस इवेंट में सबसे बड़ी जीत मौजूदा डेनिश चैंपियन
और अंतिम उपविजेता  GM व्लादिमिर हमीतेविसी  के विरुद्ध थी जिन्होंने 3.5/5 का स्कोर बनाया था |
इवेंट में IM फ़िलिप बोए ऑलसेन ने GM व्लादिमिर हमीतेविसी को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान प्राप्त
किया |

 

मास्टर 2 ग्रुप में इस खिलाड़ी की जीत 

मास्टर 2 ग्रुप में  FM  डेनियल कोप्पलोव ने 4/5 के स्कोर के साथ जीत हासिल की वही  IM  सिद्धांत महापात्रा ने 3.5/5 का नाबाद स्कोर बना कर दूसरा स्थान प्राप्त किया  | मास्टर्स 1 में टॉप तीन पुरस्कार थे 5000 , 2000 और 1000 डेनिश क्रोनर  और मास्टर्स 2 के लिए टॉप तीन पुरस्कार थे 3000, 1500 और 500 , यानि बाला चंद्र ने ₹60000  जीते वही सिद्धांत ने लगभग ₹12000 जीते | 

 

दोनों खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी 

IM  धुलिपल्ला बाला चंद्र प्रसाद के लिए ये साल की पहली टूर्नामेंट जीत है , इससे पहले उन्होंने आखिरी बार 2022 में  सर्बिया में एक रेटिंग ओपन टूर्नामेंट जीता था | उन्होंने उस जीत के बाद रोमानियन ग्रैंड प्रिक्स 2023 में भी अपना अच्छा फॉर्म जारी रखा था , वही Reykjavik ओपन 2023 में अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म प्राप्त करने के बाद IM सिद्धांत महापात्रा ने भी अपना मजबूत  प्रदर्शन जारी रखा और रोमानियाई जीपी 2023 रैपिड रेटिंग टूर्नामेंट में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर दिखाया | 

 

डेनमार्क में हुआ था इवेंट आयोजित 

कोल्डिंग सिटी चैंपियनशिप 2023 में कुल सात देशों से नौ मास्टर ग्रुप में छह-छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था , इस तीन दिवसीय पांच-राउंड के रॉबिन रेटिंग टूर्नामेंट का आयोजन 21 से 23 अप्रैल 2023 तक डेनमार्क के कोल्डिंग एजुकेशन सेंटर में किया गया था | इवेंट का टाइम कंट्रोल 40 चालों के लिए 90 मिनट था वो भी 30 मिनट + 30 सेकंड की वृद्धि के साथ | 

ये भी पढ़े:- Chess for Everyone रेटिंग ओपन 2023 के विजेता बने किशन कुमार

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।
चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

सबसे अधिक लोकप्रिय