ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामIM जॉन पॉल वालेस ने जीता क्रैगेरो रिज़ॉर्ट ओपन 2023

IM जॉन पॉल वालेस ने जीता क्रैगेरो रिज़ॉर्ट ओपन 2023

IM जॉन पॉल वालेस ने जीता क्रैगेरो रिज़ॉर्ट ओपन 2023

 6वें क्रैगेरो रिज़ॉर्ट ओपन 2023 में IM जॉन पॉल वालेस 7/8 अंकों की लीड के साथ फाइनल राउंड
में पहुँचे थे , फाइनल राउंड में GM टिटास स्ट्रेमाविसियस के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा
पर इसके बावजूद वो टाई ब्रेक के आधार पर इवेंट जीत गए वही स्ट्रेमाविसियस को दूसरा स्थान प्राप्त
हुआ | इवेंट के कुल 7 खिलाड़ी GM लियोन ल्यूक मेंडोंका, GM कैदो कुलाओट्स , GM  लुकास वैन
फॉरेस्ट ,GM विशाख एनआर, GM वालेरी काजाकौस्की  , IM  एल्हम अब्दुलराउफ और FM साद
अबोबेकर एल्मी  6.5  के स्कोर पर थे | 

 

इवेंट में दो भारतीयों ने लिया था भाग 

टाई ब्रेक के आधार पर सभी 7 खिलाड़ियों को क्रमश तीसरे से 7वें स्थान पर रखा गया , इस टूर्नामेंट के टॉप शीर्ष पुरस्कार क्रमश: 25000, 15000 और 10000 NOK  थे | GM लियोन  मेंडोंका के लिए ये टूर्नामेंट काफी शानदार रहा , उन्हें एकमात्र हार अंतिम चैंपियन IM जॉन पॉल  वालेस के खिलाफ मिली थी | लियोन के अलावा GM  विशाख एनआर  इस इवेंट में भाग लेने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थे , उन्होंने 6.5 का स्कोर बनाया और छठे स्थान पर रहे | 

 

इस वक्त इस इवेंट में कर रहे है  लियोन प्रतिस्पर्धा 

बता दे इस वक्त GM लियोन ChessOrg Festival Bad Worishofen 2023 में प्रतिस्पर्धा कर रहे है जहां पर वो  4.5/6 प्रत्येक के स्कोर के साथ GM विशाख एनआर, GM  इनियन पी और मौजूदा कॉमनवेल्थ ओपन 2022 चैंपियन IM पी श्याम निखिल के साथ चार-तरफा  लीड में है | 

 

नॉर्वे में हुआ था इवेंट का आयोजन 

क्रैगेरो रिज़ॉर्ट ओपन 2023 में कुल 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनमें से 11 ग्रैंडमास्टर , 19 इंटरनेशनल मास्टर , 5 WGM और 2 WIM थी | टूर्नामेंट का आयोजन 22 से 26 फरवरी 2023 तक नॉर्वे के  Kagero Resort, Kagero में IA Truls R Jørgensen – Kagero Chess Club द्वारा किया गया तगा | इवेंट का टाइम कंट्रोल 90 मिनट था वो भी 30 सेकंड की वृद्धि के साथ | 

ये भी पढ़े:- ओलम्पिक ईस्पोर्ट्स में शामिल होगा चेस? जानिए कैसे

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़