sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामIM एस रोहित कृष्णा ने जीता Malakoff ओपन 2023

IM एस रोहित कृष्णा ने जीता Malakoff ओपन 2023

19वें Malakoff ओपन 2023 IM एस रोहित कृष्णा ने 7.5/9 का स्कोर बनाकर जीत लिया है , वो अंत में
सभी खिलाड़ियों से पूरा आधा अंक आगे रहे | दूसरे राउंड में FM सैमुएल मलका के खिलाफ हारने के
बावजूद रोहित ने अगले 7 राउंड में मजबूत वापसी की और 6.5/7 का स्कोर बनाया और टूर्नामेंट अपने
नाम कर लिया | इस इवेंट में उन्होंने एकमात्र ड्रॉ तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले GM मोम्चिल निकोलोव
के खिलाफ किया था |

 

छह खिलाड़ियों का स्कोर था 7/9 

इवेंट में कुल छह खिलाड़ियों ने 7/9 का स्कोर बनाया था , टाई ब्रेक के मुताबिक GM रैडोस्लाव दिमित्रोव और  मोम्चिल को  दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया था | टॉप 10 में इवेंट समाप्त करने वाले अन्य भारतीय GM कौस्तव चटर्जी, संकेत चक्रवर्ती और FM सौरथ बिस्वास थे , उन्होंने क्रमश चौथा, छठा और  आठवां स्थान प्राप्त करने के लिए  7/9, 7/9 और 6.5/9 स्कोर  बनाया |

 

फाइनल राउंड तक पाँच खिलाड़ी लीड में थे 

एम एस रोहित कृष्णा 6.5/8 के साथ फाइनल राउंड में पाँच तरफा लीड के साथ आगे बढ़े थे , बाकी चार GM मोम्चिल निकोलोव , GM कौस्तव चटर्जी, FM सौरथ बिस्वास, और CM चिनगुन बयारा थे | मोम्चिल ने कौस्तव के खिलाफ मैच ड्रॉ किया था , वही सौरथ रोहित से हार गए थे और वही दिमित्रोव ने चिनगुन को हराया था | इस प्रकार  रोहित  स्पष्ट चैंपियन बन गए , ये रोहित का दूसरा टूर्नामेंट था जो उन्होंने 2023 में खेला था |

 

फ्रांस में हुआ था इवेंट आयोजित 

इस टूर्नामेंट में 23 देशों से कुल 296 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनमें से 5 ग्रैंडमास्टर , 5 इंटरनेशनल मास्टर और एक WGM थी | इवेंट का आयोजन 22 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक फ्रांस के  मलाकॉफ़ में जीन जौरेस में   रेजिस होम्बर्गर द्वारा किया गया था | 9 राउंड स्विस लीग रेटिंग टूर्नामेंट का टाइम कंट्रोल 90 मिनट था वो भी 30 सेकंड की वृद्धि के साथ | 

 

ये भी पढ़े:- Gotham Nights बने प्रो शतरंज लीग 2023 के विजेता

  • सीरीज/टूर्नामेंट का नाम
  • Malakoff Open
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।
चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

सबसे अधिक लोकप्रिय