ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामलियोन ने ChessOrg फेस्टिवल वोरीशोफेन में जीत हासिल कर रचा इतिहास

लियोन ने ChessOrg फेस्टिवल वोरीशोफेन में जीत हासिल कर रचा इतिहास

लियोन ने ChessOrg फेस्टिवल वोरीशोफेन में जीत हासिल कर रचा इतिहास

38वें ChessOrg फेस्टिवल बैड वोरीशोफेन 2023  में GM लियोन ल्यूक मेंडोंका और GM विशाख
एन आर  दोनों ने 7.5/9 का नाबाद स्कोर बनाया पर बेहतर टाई ब्रेक की वजह से  मेंडोंका को प्रथम
स्थान प्राप्त हुआ और विशाख को दूसरे स्थान के साथ संतोष करना पड़ा | दोनों ही प्लेयर्स टूर्नामेंट में
सभी खिलाड़ियों से पूरा एक अंक आगे रहे , कुल 8 खिलाड़ियों का स्कोर अंत में 6.5/9 था जिनमें से
चार भारतीय खिलाड़ी थे |

 

इस भारतीय ने हासिल किया तीसरा स्थान 

मौजूदा  कॉमनवेल्थ 2022 ओपन गोल्ड मेडलिस्ट IM पी श्याम निखिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया वही , टाई ब्रेक के आधार पर GM इनियन पी, IM नितिन एस और GM विग्नेश एनआर  क्रमश चौथे , सांतवें और 9वें स्थान पर रहे | इवेंट में टॉप तीन पुरस्कार थे  € 2000, 1400 और 900 जिसके साथ विजेताओं को एक-एक ट्रॉफी भी दी गई , ये  इवेंट खास इसलिए भी है क्यूंकि लियोन , विशाख और श्याम ने इस इवेंट में एक बड़ा इतिहास रचा है 

 

तीनों भारतीयों ने रचा ये इतिहास 

इस इवेंट के पिछले सभी 37 संस्करणों में किसी भी भारतीय ने कभी पोडियम फिनिश नहीं किया पर GM लियोन ल्यूक मेंडोंका इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है और उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया , सिर्फ लियोन ही नहीं GM विशाख एन आर और IM पी श्याम निखिल ने भी क्रमश दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है | बता दे पिछले महीने छठे क्रैजेरो रिज़ॉर्ट शतरंज 2023 में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद  लियोन के लिए ये साल का लगातार दूसरा  पोडियम फिनिश है।  

 

9 दिनों तक चला था ये इवेंट 

38वें ChessOrg फेस्टिवल बैड वोरीशोफेन 2023 में विश्वभर के कई देशों से कुल 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिनमें से 7 ग्रैंडमास्टर्स , 10 इंटरनेशनल मास्टर्स और 2 WIM थे | 9 दिनों तक चले इस 9 राउंड के स्विस लीग रेटिंग टूर्नामेंट का आयोजन 3 मार्च से लेकर 11 मार्च 2023 तक जर्मनी के Bad Worishofen में ChessOrg द्वारा किया गया था , इवेंट का टाइम कंट्रोल 40 चालों के लिए 100 मिनट था वो भी 30 सेकंड की वृद्धि के साथ | 

ये भी पढ़े:- Chessable Masters प्ले-इन में हुई Le Liem की जीत

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़