ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामरुद्र रवि प्रसाद ने जीती Fiji रैपिड शतरंज चैंपियनशिप

रुद्र रवि प्रसाद ने जीती Fiji रैपिड शतरंज चैंपियनशिप

रुद्र रवि प्रसाद ने जीती Fiji रैपिड शतरंज चैंपियनशिप

साउथ पेसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रोविजनल FIDE मास्टर रुद्र रवि प्रसाद ने 6.5/7 के नाबाद
स्कोर के साथ Fiji शतरंज फेडरेशन रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीत ली है | उन्होंने इवेंट के
सभी मैच जीते थे और केवल पूर्व -ओलंपियाड प्रतिनिधि प्रशील प्रकाश के साथ ड्रॉ किया था |
कैंडीडेट मास्टर  रोनाल्ड टेरुबिया ने इस इवेंट के शीर्ष वरीयता खिलाड़ी CM मनोज कुमार
को मात दी और 6/7 के नाबाद स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे | मनोज और प्रशील प्रकाश
ने 5.5/7 के स्कोर के साथ  कमर्श तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया , वही यूएसपी के
छात्र यश कृष्ण महाराज  4.5/7 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे |

 

युवा छात्रों को दिखा जलवा 

Fiji शतरंज महासंघ के महासचिव गोरू अरविंद ने कहा की “ USP के छात्र रुद्र प्रसाद और यश महाराज द्वारा जीते गए सभी टूर्नामेंटों के साथ युवा खिलाड़ी इस साल का आकर्षण रहे है | हमारी टीम अन्य युवा खिलाड़ियों पर भी नज़र रख रही है जिनमें मजबूत खिलाड़ी बनने की क्षमता है और हम नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की रणनीति के साथ 2024 विश्व शतरंज ओलंपियाड टीम में किसी नए  खिलाड़ी को शामिल करने के उम्मीद करते है |

 

महिला डिवीजन में ये खिलाड़ी रहे टॉप 3 स्थानों पर 

महिला डिवीजन में महिला राष्ट्रीय चैंपियन सिडेल टेरुबिया ने 5/7 के स्कोर एक साथ जीत हासिल की , 2023 ओशिनिया यूथ जोनल शतरंज चैम्पियनशिप से अंडर -12 राष्ट्रीय प्रतिनिधि, डुडले इंटरमीडिएट स्कूल की लतीलेटा मसाऊ 4/7 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही वही अंडर-16 राष्ट्रीय प्रतिनिधि 2023 ओशिनिया यूथ ज़ोनल चेस चैंपियनशिप से मकायला सुक्खू  ने तीसरा स्थान हासिल किया | 

 

प्राइमरी  डिवीजन में इस खिलाड़ी की जीत 

अरविंद ने कहा “हमें यह देखकर खुशी हुई की 75 प्रतिशत से अधिक प्रतिभागी प्राइमरी और सेकंडरी स्कूलों से है | नई पीढ़ी के युवा खिलाड़ी तेजी से सीखने वाली खिलाड़ी है क्यूंकि उनके पास टाइम-कंट्रोल अभ्यास के लिए  यूट्यूब और कई साइट में काफी फ्री ऑनलाइन वीडियो की एक्सेस है | प्राइमरी स्कूल डिवीजन 4.5/7 के स्कोर के साथ लियोनेल वौरसी ने जीता वही अनुष चंद और यश प्रसाद  3/7  के स्कोर के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 

ये भी पढ़े:- मयंक चक्रवर्ती ने जीती 33वीं नेशनल अंडर-17 ओपन चैंपियनशिप

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़