ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामसेवियन ने जीता स्टीफन एच मेमोरियल टूर्नामेंट 2023

सेवियन ने जीता स्टीफन एच मेमोरियल टूर्नामेंट 2023

सेवियन ने जीता स्टीफन एच मेमोरियल टूर्नामेंट 2023

11 मई यानि गुरुवार को स्टीफन एच. अवग्यान के सम्मान में एक मेमोरियल  टूर्नामेंट का आयोजन
किया गया था जो की अर्मेनिया के जेर्मुक में  खेला गया था | स्टीफन का जन्म 1956 में यूक्रेन में हुआ
था और बचपन में वो अपने परिवार के साथ आर्मेनिया शिफ्ट हो गए थे , उन्होंने चिकित्सा की पढ़ाई
की और डॉक्टर के रूप में काम किया इसके बाद 1991 में वो जर्मुक हेल्थ सेंटर में मुख्य चिकित्सक
बन गए। 2003 में उन्होंने खुद का हेल्थ सेंटर “जर्मुक अशखर” खोला , 2003 से 2014 तक शतरंज
प्रेमी चिकित्सक  स्टीफ़न  वायोट्स डोजर क्षेत्र के शतरंज महासंघ के अध्यक्ष भी रहे थे |

 

10 खिलाड़ियों ने लिया था इवेंट में भाग 

चौथे स्टीफन एच. अवग्यान को कैटेगरी 16 टूर्नामेंट के रूप में अर्मेनिया, अमेरिका ,  Czech रीपब्लिक , जर्मनी ,भारत, रूस, उज्बेकिस्तान और ईरान के दस खिलाड़ियों के साथ  Jermuk Ashxarh  होटल में आयोजित किया गया था | ये इस साल आर्मेनिया में  आयोजित हुआ अब तक का सबसे मजबूत शतरंज टूर्नामेंट था | अर्मेनियाई शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष स्मबत लुत्जन ने Jermuk Ashkhar हेल्थ सेंटर और शहर  प्रशासन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया था  , टूर्नामेंट के मध्य में शतरंज संघ के अध्यक्ष और अर्मेनिया के पूर्व राष्ट्रपति Serzh Sargsyan ने भी टूर्नामेंट का दौरा किया था | 

 

 सेवियन ने जीता इवेंट 

अमेरिकी ग्रैंडमास्टर सैमुअल सेवियन ने रेटिंग पसंदीदा खिलाड़ी के रूप में इस इवेंट में प्रवेश किया था , कई मजबूत अंतर्राष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर्स जिनमें से ज्यादातर युवा थे वो भी इस टूर्नामेंट में मौजूद थे | हाइक मार्टिरोसियन, अर्तुर डेवट्यान और रॉबर्ट होवनहिस्यान ने मेजबान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था | अंतिम स्टैन्डींग में सेवियन सबसे शीर्ष पर रहे , उन्होंने 9 गेमों में 6 अंक बनाए | उन्होंने तीन गेम जीते और इवेंट में अपराजित रहे , चार खिलाड़ी नोदिरबेक याकूबबोएव,अमीन तबाताबाई,हाइक मार्टिरोसियन और रॉबर्ट होवाननिस्यान  एक अंक से पीछे रहे | 

ये भी पढ़े:- संस्कार गायगोर ने जीता ये बिलो 1600 रेटिंग टूर्नामेंट 2023

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़