sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामइस बार निहाल और नाकुमारा ने मारी Titled Tuesday में बाज़ी

इस बार निहाल और नाकुमारा ने मारी Titled Tuesday में बाज़ी

25 अप्रैल को हुए Titled Tuesday के Early ईवेंट में GM  हिकारू नाकामुरा  विजेता के कॉलम
में वापस लौट आए है वही भारतीय GM निहाल सरीन ने Late टूर्नामेंट में अपनी साल की पहली
जीत हासिल कर ली है | दोनों ने 11 में से 9.5 अंक बनाए और टाईब्रेक स्कोर पर जीत हासिल
की वही GM ऑलेक्ज़ेंडर बोर्टनीक दोनों इवेंट में टॉप 5 में जगह बनाने में सफल रहे |

 

Early ईवेंट 

Early टूर्नामेंट में GM अलिर्ज़ा फ़िरोज़ा दूसरे स्थान पर रहे थे क्यूंकि वो टाईब्रेक पर नाकामुरा से थोड़ा पीछे रह गए थे , वही GM फैबियानो कारूआना 9 अंकों पर प्लेयर्स के बीच सर्वश्रेष्ठ टाईब्रेक के साथ तीसरे स्थान पर रहे | बता दे नाकामुरा और फ़िरोज़ा दोनों पांचवें राउंड में GM अभिजीत गुप्ता और रॉबी केवलिशविली से क्रमश हार गए थे वही करुआना परफेक्ट स्कोर पर चल रहे थे जबतक वो 7वें राउंड में अभिजीत  गुप्ता से हार गए हालांकि अभिजीत ने आखिरी के तीन राउंड में सिर्फ 0.5 अंक बनाए और रेस से बाहर हो गए |

 

कुल पाँच खिलाड़ी 8/9 के स्कोर तक पहुँचे थे पर किसी ने भी अपने 10वें राउंड का गेम नहीं जीता , उस राउंड के मुख्य खिलाड़ी फिरोजा थे जिन्होंने 7.5 अंकों के साथ आधे अंक पीछे शुरू किया और करुआना को मात दी | वही नाकामुरा ने 10वें राउंड में GM  वेस्ले सो के साथ ड्रॉ किया और इसके बाद 11वें राउंड में GM जान-क्रिज़्सटोफ डूडा के साथ भिड़े | इसी बीच फिरोजा ने वो किया जो नाकामुरा और कारुआना नहीं कर पाए , उन्होंने अभिजीत को हराया और दूसरा स्थान हासिल किया | 

 

Late इवेंट 

Late टूर्नामेंट में ज्यादातर समय के लिए GM जोस मार्टिनेज 414 के ग्रुप में सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे थे पर 9 राउंड के बाद वो केवल आधा अंक ही बना पाए | 10वें राउंड में निहाल ने उन्हें ड्रॉ पर रोका और इसके बाद GM डेनियल नारोडिट्स्की को मात दी | मार्टिनेज  के पास अगले राउंड में प्रवेश करते हुए एकमात्र बढ़त थी पर वो GM एलेक्सी सराना के खिलाफ टिकी नहीं रही , सराना ने 9.5/11 का स्कोर बनाया पर टाईब्रेक में निहाल से आगे नहीं निकल पाए और दूसरे स्थान के साथ समझौता किया वही  मार्टिनेज चौथे स्थान पर रहे | 

ये भी पढ़े:- FIDE सर्किट रेस में GM लेवोन अरोनियन ने गुकेश को छोड़ा पीछे

  • सीरीज/टूर्नामेंट का नाम
  • Titled tuesday
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।
चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

सबसे अधिक लोकप्रिय