ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामवहाप सनल ने जीता Fagernes GM Open 2023,अभिमन्यु को मिला दूसरा स्थान

वहाप सनल ने जीता Fagernes GM Open 2023,अभिमन्यु को मिला दूसरा स्थान

वहाप सनल ने जीता Fagernes GM Open 2023,अभिमन्यु को मिला दूसरा स्थान

Fagernes GM Open 2023 के फाइनल राउंड में GM अभिमन्यु पुराणिक ने GM  एडुआर्डस
रोजेंटालिस  के साथ मैच ड्रॉ किया वही GM वहाप सनल ने GM आदित्य मित्तल को मात दी,
वहाप और अभिमन्यु दोनों 7.5/9 के साथ बराबर स्कोर पर रहे पर बेहतर टाईब्रेक की वजह
से वहाप ने टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया और अभिमन्यु को दूसरे स्थान से संतुष्ट होना पड़ा |
दोनों खिलाड़ियों को इनाम में €2000 प्राप्त हुए क्यूंकि पुरस्कार राशि एक ही पॉइंट ग्रुप में
खिलाड़ियों के बीच साझा की जाती है | 

 

इन भारतीयों ने भी बनाई टॉप 10 में जगह 

GM  सैमवेल टेर-सहेल्यान  7/9 का स्कोर बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने इसलिए उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ , इनाम में उन्हें € 800 की राशि मिली |  GM सेथुरमन एस पी ने  मजबूत वापसी की और 6.5/9 के स्कोर के साथ पाँचवे स्थान पर रहे | IM कौस्तव चटर्जी और GM आदित्य मित्तल ही केवल दो अन्य भारतीय है जिन्होंने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई , दोनों खिलाड़ी 6/9 के स्कोर के साथ क्रमश 7वें और 8वें स्थान पर रहे | 

 

भारतीय खिलाड़ियों के लिए सफल रहा ये इवेंट 

भारतीय खिलाड़ियों के लिए ये टूर्नामेंट काफी सफल आयोजन रहा है क्यूंकि WIM सविता श्री बी इस इवेंट के दौरान भारत की नवीनतम WGM बन गई है और साथ ही उन्होंने अपना पहला IM नॉर्म भी अर्जित कर लिया है | FM तन्मय चोपड़ा और संकेत चक्रवर्ती ने भी इस इवेंट में अपने-अपने IM नॉर्म प्राप्त कर लिए है | बात करे  IM कुशाग्र मोहन की तो उन्होंने स्लो  ब्लिट्ज इवेंट जीता है |  वही सर्वश्रेष्ठ महिला कैटेगरी में दूसरा पुरस्कार साझा करने के अलावा IM वंतिका अग्रवाल ने उच्चतम रेटिंग प्रदर्शन महिला पुरस्कार भी जीता है | 
Fagernes GM Open 2023 के ओपन सेक्शन  में दुनियाभर के 25 देशों से कुल 92 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिनमें से 14 ग्रैंडमास्टर , 21 इंटरनेशनल मास्टर्स , 2 WGM और एक WIM थी | इस टूर्नामेंट का आयोजन 2 से 9 अप्रैल तक नॉर्वे के फागेर्नेस में  स्कैंडिक वाल्ड्रेस होटल में किया गया था | 9 राउंड के इस स्विस लीग टूर्नामेंट का टाइम कंट्रोल 100 मिनट/40 चाल +  40 मिनट/रेस्ट था 30 सेकंड की वृद्धि के साथ |

ये भी पढ़े:- कौन जीतेगा इंदौर इंटरनेशनल GM ओपन 2023 ? नितीश या वियानी

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़