ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
अंतर्राष्ट्रीय परिणामलेवोन ने जीता Satty Zhuldyz रैपिड और ब्लिट्ज, अर्जुन को मिला दूसरा...

लेवोन ने जीता Satty Zhuldyz रैपिड और ब्लिट्ज, अर्जुन को मिला दूसरा स्थान

लेवोन ने जीता Satty Zhuldyz रैपिड और ब्लिट्ज, अर्जुन को मिला दूसरा स्थान

Satty Zhuldyz ब्लिट्ज के दूसरे दिन अर्जुन  एरिगैसी  थोड़ा लड़खड़ा गए , उन्होंने दिन की
शुरुआत हाइक मार्टिरोसियन के खिलाफ मैच ड्रॉ करके की और 19वें से 21वें राउंड के बीच
लगातार तीन हारों का सामना किया जिसमें अंतिम चैंपियन लेवोन अरोनियन के खिलाफ भी
हार शामिल थी | दो बार के FIDE विश्व कप विजेता अरोनियन ने एक राउंड शेष रहते हुए
Satty Zhuldyz रैपिड और ब्लिट्ज 2023 जीत ही लिया |

 

ओवरॉल स्टैन्डींग के टॉप 3 प्लेयर्स 

ब्लिट्ज के आखिरी राउंड में अरोनियन को वर्ल्ड ब्लिट्ज 2022 के ब्रॉनज़ मेडल विजेता  हाइक मार्टिरोसियन से हार का सामना करना पड़ा था पर इस हार से उनकी चैंपियनशिप जीतने की उम्मीदें नहीं टूटी , लेवोन अरोनियन ने 23/33 के स्कोर के साथ पूरा टूर्नामेंट जीता है वही अर्जुन एरिगैसी 21.5/33 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और  हाइक मार्टिरोसियन 21/33  अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे | ब्लिट्ज  में बेशक अर्जुन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा पर रैपिड में उन्होंने काफी प्रतिभाशाली प्रदर्शन दिखाया था जो किसी को भूलना नहीं चाहिए | 

 

हाइक ने लेवोन से नहीं हारा एक भी मैच 

इवेंट जीतने के बाद अगली सबसे शानदार बात टूर्नामेंट के चैंपियन को हराना माना जाता है , अर्जुन ऐसा नहीं कर पाए पर हाइक ऐसा करने में कामयाब रहे | खास बात ये है की अरमानिया के नंबर 2 हाइक रैपिड और ब्लिट्ज दोनों में लेवोन अरोनियन के खिलाफ अपराजित रहने वाला एकमात्र खिलाड़ी रहे , आरोनियन  रैपिड और ब्लिट्ज में कम से कम एक बार शेष 10 प्लेयर्स को हारने में कामयाब रहे इसलिए हाइक द्वारा हासिल की गई ये निश्चित रूप से एक अनोखी उपलब्धि है | 

 

एक राउंड शेष रहते लेवोन ने जीता था इवेंट 

टूर्नामेंट जीतने के लिए अर्जुन के लिए महत्वपूर्ण गेम आर्मेनिया के नंबर 2 GM हाइक मार्टिरोसियन  के खिलाफ दिन का पहला गेम था जो की ड्रॉ में समाप्त हुआ था | वही लेवोन अरोनियन ने एक राउंड शेष रहते हुए टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया इस प्रकार हाइक मार्टिरोसियन के खिलाफ इवेंट के फाइनल राउंड ने उनके चैम्पियनशिप के अवसरों को नहीं रोका |

ये भी पढ़े:- वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप से हुए थे तीन Tunisian खिलाड़ी disqualify

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़