ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
ads banner
घरेलू खिलाड़ीरक्षिता रवि बनी भारत की 24वीं महिला ग्रैंडमास्टर

रक्षिता रवि बनी भारत की 24वीं महिला ग्रैंडमास्टर

रक्षिता रवि बनी भारत की 24वीं महिला ग्रैंडमास्टर

7 अप्रैल 2023 को 17 वर्षीय WIM रक्षिता रवि ने हंगरी के बुडापेस्ट में First Saturday GM April
इवेंट में GM  सहज ग्रोवर को मात दे कर अपना फाइनल WGM नॉर्म हासिल किया | तीन राउंड
शेष रहते उन्होंने टाइटल की आवश्यकताओं को पूरा किया और भारत की 24वीं ग्रैंडमास्टर बन
गई , WGM बनने के बाद भी उन्होंने अपनी गति धीमी नहीं की , 7वें राउंड में उन्होंने GM मिलन
पाचर के खिलाफ ड्रॉ किया और अपना पहला IM नॉर्म भी हासिल किया | 

 

रक्षिता है इतिहास के पहले टाइटल वाले परिवार का हिस्सा 

बता दे पिछले साल रक्षिता रवि ने 36वें  नेशनल जूनियर गर्ल्स में सिल्वर और एशियाई जूनियर गर्ल्स 2022 में  ब्रॉनज़ जीता था | रक्षिता IM  रवि टी एस और WIM साई मीरा रवि की बेटी हैं , वो इतिहास में पहले टाइटल वाले भारतीय शतरंज परिवार है | अब जब रक्षिता WGM बन गई है तो टाइटल के मामले में ऐसा कहा जा सकता है की वो अपनी माँ से आगे निकल चुकी है | अब जब उनके पास IM नॉर्म और 2318.4 की रेटिंग है तो वो दिन दूर नहीं जब रक्षिता अपने पिता की तरह एक इंटरनेशनल मास्टर बन जाए | 

 

2019 में हासिल किया था पहला WGM नॉर्म 

WIM रक्षिता रवि ने 2019 जुलाई में Pardubice Open के दौरान अपना पहला WGM नॉर्म हासिल किया था , हार के साथ शुरुआत करने बावजूद उन्होंने 2443 के प्रदर्शन के साथ शेष 8 गेमों में 6/8 का स्कोर बनाया और 155.2 एलो रेटिंग अंक भी प्राप्त किए | अपना पहला नॉर्म प्राप्त करने के लिए उन्होंने IM  इगोर गज़िक और IM योंग हून डी रोवर को मात दी थी | 

 

Sunway Sitges में प्राप्त किया दूसरा नॉर्म 

अगभग 5 महीनों बाद रक्षिता ने Sunway Sitges Open 2019 में अपना दूसरा WGM नॉर्म हासिल किया था , उन्होंने GM केदो कुलाओट्स को मात दी थी , IM बेंजामिन हलडोर्सन के साथ ड्रॉ किया था और फिर IM इगोर जानिक और IM  जेन यू साइरस के साथ मैच ड्रॉ किया | इसके बाद First Saturday GM April 2023 में महज 6 राउंड में उन्होंने अपना आखिरी WGM नॉर्म हासिल किया , इस इवेंट में उन्होंने सहज ग्रोवर,अजय कार्तिकेयन,इलामपर्थी ए आर को हराया , लाजोस सेरेस और  मिलन पचेर  के साथ ड्रॉ किया | 

ये भी पढ़े:- GM एलेक्जेंडर ने जीता La Roda Open 2023, अरविंद को मिला दूसरा स्थान

Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।

चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

भारत शतरंज न्यूज़