GM एलेक्सी सराना महासंघों को स्विच करने वाले रूसी ग्रैंडमास्टर्स में से एक बन गए है , शुक्रवार को FIDE ने पुष्टि करी की अब सराना सर्बिया के ध्वज के लिए खेल सकते है | 23 वर्षीय GM एलेक्सी मार्च में ही यूरोपीय चैंपियन बने थे और इस वक्त वो विश्व रैंकिंग में नंबर 50 पर है | सराना सर्बिया में GM एलेक्जेंडर प्रेडके से जुड़े हैं जिन्होंने मार्च में अपने ट्रांसफर की पुष्टि की थी , अब ये जोड़ी 2685 की रेटिंग के साथ सर्बिया की सर्वोच्च रैंकिंग के खिलाड़ी बन गए है |
सर्बिया में अब टॉप 5 उच्च रेटिड खिलाड़ी निम्नलिखित है :-
GM एलेक्सी सराना
GM एलेक्जेंडर प्रेडके
GM अलेक्जेंडर इंडजिक
GM रॉबर्ट मार्कस
GM वेलिमिर इविक
कई रूसी ग्रैंडमास्टर छोड़ चुके है देश
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से कई रूसी ग्रैंडमास्टर्स जैसे दिमित्री आंद्रेइकिन, व्लादिमीर फेडोसेव, किरिल अलेक्सेनको, निकिता विटियगोव और एवगेनी रोमानोव अपना देश छोड़ चुके है , हालांकि आक्रमण के बाद से प्रेडके और सरना दो सबसे उच्च रेटिड रूसी खिलाड़ी है जो आधिकारिक तौर पर एक नए महासंघ का प्रतिनिधित्व करने के लिए निष्पक्ष FIDE ध्वज के लिए खेल रहे थे |