Saty Zuldyz 2023 के ब्लिट्ज इवेंट में GM अर्जुन एरिगैसी की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही ,
उन्होंने पहले पाँच मैचों में केवल 2/5 का स्कोर बनाया जिसमें दो जीत और तीन हार शामिल है |
पर ब्लिट्ज के आगे के राउंड में भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन ने 5/6 स्कोर कर वापसी की और
ब्लिट्ज का पहला दिन 7/11 के स्कोर के साथ समाप्त किया | वो कुछ जीतों से चुके पर फिर
उन्होंने कुछ गेम जीती जिनका परिणाम किसी भी ओर जा सकता था |
हाइक ने किया दिन का सबसे अच्छा प्रदर्शन
दिन का सबसे प्रतिभाशाली प्रदर्शन वर्ल्ड ब्लिट्ज 2022 ब्रॉनज़ मेडल विजेता हाइक मार्टिरोसियन की ओर से देखने को मिला , आर्मनिया के इस खिलाड़ी ने 9/11 का स्कोर बनाया | हाइक ने दिन की शुरुआत पहले राउंड में अर्जुन के खिलाफ जीत हासिल करके की थी और अपनी गति बनाई | हालांकि इस वक्त अर्जुन टूर्नामेंट को 16.5/20 के स्कोर से लीड कर रहे है उनके पीछे 14.5/20 के स्कोर के साथ लेवोन अरोनियन है और हाइक 13.5/20 के स्कोर पर है |
अर्जुन को जीतनी होगी अगली गेम
11 राउंड के ब्लिट्ज के अंतिम दिन में दो अंकों की बढ़त ज्यादा नहीं लगती क्यूंकि सब जानते है की ब्लिट्ज में कुछ भी हो सकता है | अर्जुन इस इवेंट के अगले राउंड में तीसरी बार दिन की शुरुआत हाइक मार्टिरोसियन के खिलाफ खेल कर करेंगे | हालांकि हाइक तीन अंकों से पीछे है पर अर्जुन को ये सुनिश्चित करने के लिए गेम जीतनी होगी की उनकी गति कम करके लीड तक पहुँचने की संभावना कम हो जाएगी |