sponsor banner
sponsor
ads banner
sponsor banner
sponsor
ads banner
सभी समाचारCairns Cup 2023 में मुकाबला करेंगी ये टॉप 10 महिलाएं

Cairns Cup 2023 में मुकाबला करेंगी ये टॉप 10 महिलाएं

सेंट लुइस शतरंज क्लब द्वारा बनाया गया  ऐलीट लेवल का महिला शतरंज टूर्नामेंट Cairns Cup अगले महीने जून में वापस आ रहा है जिसमें विश्व की दस सर्वश्रेष्ठ महिला शतरंज खिलाड़ी शामिल होंगी | महिलाओं को शतरंज में और बढ़ावा देने और मिशन से प्रेरित होकर टूर्नामेंट का नाम सेंट लुइस शतरंज क्लब के सह-संस्थापक डॉ. जीन केर्न्स सिंकफील्ड के पहले नाम के सम्मान में रखा गया है।  

 

इतनी होगी इवेंट की राशि 

इस दस  खिलाड़ियों के  राउंड रॉबिन टूर्नामेंट की मेजबानी विश्व शतरंज हॉल ऑफ फ़ेम  में  3 जून से 13 जून 2023 तक सेंट लुइस द्वारा  की जाएगी  | इसमें महिलाओं की एक मजबूत फील्ड शामिल होगी और वो सभी $ 180,000 की कुल पुरस्कार राशि के लिए मुकाबला करेंगी |  

 

क्लब के Executive डायरेक्टर  ने कही ये बात 

सेंट लुइस शतरंज क्लब के Executive डायरेक्टर  टोनी रिच ने कहा “ शतरंज के खेल को और भी ज्यादा बढ़ावा देने के लिए सेंट लुइस शतरंज क्लब नए  तरीके पेश करता रहता है | Cairns कप देखने में काफी रोमांचक रहेगा क्यूंकि ये महिलाओं के शतरंज में अब तक के सबसे इंटरनेशनल क्षेत्रों में से एक को साथ ला रहा है जो सभी महिला टूर्नामेंट के लिए सबसे बड़ी पुरस्कार राशि में से एक है | 

 

2023 Cairns कप में निम्नलिखित नाम शामिल होंगे :- 

GM हम्पी कोनेरू
GM एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक
GM नाना डजग्निडेज़
GM हरिका द्रोणावल्ली
GM झंसया अब्दुमालिक
GM एलिज़ाबेथ Paehtz
GM बेला खोतेनाश्विली
 IM गुने मामदज़ादा
 GM इरीना क्रश
 IM अन्ना ज़टोंस्कीह
सेंट लुइस चेस क्लब के सह-संस्थापक डॉ. जीन केर्न्स सिंकफील्ड ने कहा “ महिला शतरंज खिलाड़ियों के लिए ज्यादा अवसर प्रदान करने के लिय बनाए  गए विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट की पेशकश करने पर हमें काफी गर्व है , उम्मीद करते है की विश्व स्तरीय और प्रतिस्पर्धी पुरस्कार राशि प्रदान करके हम और भी ज्यादा महिलाओं को प्रतिस्पर्धा स्तर पर शतरंज खेलने के लिए प्रेरित करने में मदद करेंगे | 

ये भी पढ़े:- रुद्र रवि प्रसाद ने जीती Fiji रैपिड शतरंज चैंपियनशिप

  • सीरीज/टूर्नामेंट का नाम
  • Cairns Cup
Darshna Khudania
Darshna Khudaniahttps://thechesskings.com/
मैं शतरंज की प्रशंसक, शतरंज की खिलाड़ी और शतरंज की कहानियों की एक श्रृंखला की लेखक हूं। मैं लगभग 12 वर्षों से शतरंज खेल रही हूं और इसकी चुनौती, जटिलता और सुंदरता के लिए खेल के प्रति आकर्षित थी। मुझे यह एक पेचीदा खेल लगता है जिसके जीवन में विभिन्न अनुप्रयोग हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और यह सीखा है कि कैसे अच्छे निर्णय लेने हैं जो मेरे जीवन के पाठ्यक्रम को बदल सकते हैं।
चेस्स न्यूज़ इन हिंदी

सबसे अधिक लोकप्रिय